Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अवैध निर्माण बिना किसी पेनाल्टी के वैध करेगा राजनांदगांव प्रशासन : कुलबीर सिंह छाबड़ा
    छत्तीसगढ़

    अवैध निर्माण बिना किसी पेनाल्टी के वैध करेगा राजनांदगांव प्रशासन : कुलबीर सिंह छाबड़ा

    timesofcgBy timesofcgNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। म्युनिस्पल स्कूल गांधी सभागृह में बने 12 व्यवसायिक दुकानों पर आपत्ति जाहिर करते हुए पूर्व पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयुक्त नगर पालिक निगम द्वारा सर्वेश्वरदास स्कूल खसरा नं. 166/2 में वर्ष 2018 में व्यवसायिक परिसर निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। वर्ष 2020 में निर्माण कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र ठेकेदार को दे दिया गया। वर्ष 2024 में आयुक्त नगर पालिक निगम द्वारा खसरा नं. 166/2 में 12 निर्मित दुकानों की भूमि 7296 वर्गफुट की मांग भूमि आबंटन के लिए तहसीलदार के समक्ष आवेदन दिया गया है। जिस पर तहसीलदार द्वारा उपंसचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभागए नजूल विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अन्य संबंधित विभागों से भूमि आबंटन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई है। जिस पर अनापत्ति प्रमाण पत्र उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश, नजूल विभाग, अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है एवं अन्य कुछ विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया। जिस पर तहसीलदार कार्यालय द्वारा भूमि आबंटन की सहमति का प्रकरण उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, नजूल विभाग, अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रकरण की नस्ती में सहमति जताते हुए कलेक्टर से सहमति लेकर आयुक्त नगर पालिक निगम को खसरा नंबर 166/2 में से 7296 वर्गफुट भूमि नगर निगम को आबंटित कर दी। छह साल से नगर निगम द्वारा बनाए गए म्युनिस्पल स्कूल में व्यवसायिक परिसर अवैध निर्माण रहा है। जिस पर तहसीलदार, उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नजूल अधिकारी ने अवैध निर्माण पर कोई कार्यवाही नहीं करते हुए भूमि आबंटन की सहमति दे दी। जिस प्रकार इस अवैध व्यवसायिक परिसर दुकानों की जमीन को दुकानें बनने के छह साल बाद अवैध निर्माण को वैध करते हुए तथा बिना कोई दंडात्मक कार्यवाही करते हुए भूमि को आबंटित कर दिया। टाउन प्लानिंग (मास्टर प्लान) के नियमों को भी दरकिनार कर दिया।
    श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि यह नियम नागरिकों के लिए भी लागू होगा। यदि किसी नागरिक ने बिना अनुमति के यह ले.आउट में लेट होने से कोई भी निर्माण किया है तो यह अवैध निर्माण भी वैध इसी प्रकार होगा जैसे नगर निगम द्वारा म्युनिस्पल स्कूल में बनाए गए अवैध व्यवसायिक परिसर को तहसीलदार, उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नजूल अधिकारी और कलेक्टर ने वैध किया है। जनता के लिए भी यही नियम लागू होना चाहिए और नागरिकों को जो कि ले-आउट या अतिक्रमण, अवैध निर्माण में नोटिस का सामना कर रहे हैं तो मेरे पास यह दस्तावेज है जिनके आधार पर सर्वेश्वरदास स्कूल में अवैध परिसर को वैध किया गया है इसी आदेश के तरह जनता के बनाए हुए निर्माण किए हुए मकान, परिसर भी बिना पेनाल्टी, जुर्माना दिए प्रशासन को वैध करना पड़ेगा। नागरिक चाहेंगे तो मैं उनके साथ इन दस्तावेजों को लेकर चलने के लिए तैयार हूं, जिनसे इन्हें राहत मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.