Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अवैध सागौन कटाई और परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो जब्त, 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    Oplus_131072
    छत्तीसगढ़

    अवैध सागौन कटाई और परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो जब्त, 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    timesofcgBy timesofcgSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। सामान्य वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही सागौन लकड़ी की कटाई और परिवहन पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। विभाग की गश्ती टीम ने वाहन (क्रमांक CG 10 AX 1465) को पकड़कर मौके से सागौन लकड़ी जब्त की। वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आठ लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

    09 सितंबर को दर्ज हुआ अपराध प्रकरण
    घटना 9 सितंबर 2025 की है, जब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान इस अवैध गतिविधि को पकड़ा। इस संबंध में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 19520/14 दर्ज किया गया है। विभाग की त्वरित कार्रवाई से लकड़ी तस्करों के हौसले पस्त हो गए हैं।

    इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
    मामले में संतराम पिता रामदुलार कंवर (निवासी – घिकुड़िया), राहुल पिता दिलीप, किशोर पिता मेघराज मरकाम, रामचंद्र लक्ष्मण मंडावी, जालिम पिता मेघराज मरकाम, केशव पिता उपेंद्र वर्मा, (सभी निवासी – तोतलभर्ती), संतोष पिता बालाराम उईके (निवासी – कोहकट्टा) और ढालसिंग वल्द उपेंद्र वर्मा (निवासी – तोतलभरी) को आरोपित बनाया गया है। सभी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    वन कर्मचारियों की सक्रियता से पकड़े गए आरोपी
    इस कार्रवाई में उपवन मंडल के घोटीया एवं रानीगंज उप वृत्त के परिसर रक्षक वेंकटेश्वर साहू, वनपाल भुवनेश्वरी उईके, वनरक्षक और सुरक्षा श्रमिकों – महावीर वर्मा, रूपलाल वर्मा, पीतांबर वर्मा और बिसेसर गोंड़ की अहम भूमिका रही। इनकी सतर्कता से सागौन तस्करी की यह बड़ी कोशिश नाकाम हो सकी।

    वन विभाग ने दी चेतावनी
    वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध कटाई, परिवहन और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर जंगल की संपदा को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026

    लाभ पाचम पर भगतों ने अन्नकूट का लिया लाभ

    November 14, 2026

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस, राजनांदगांव में सुना गया पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

    November 15, 2026

    पहले दिन 726 किसानों ने बेचा 26,361 क्विंटल धान, 814 किसानों को जारी हुए थे टोकन

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी से धान खरीदी की शुरुआत, महापौर ने तिलक लगाकर किसानों का किया स्वागत

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.