Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
    खेल

    अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया

    timesofcgBy timesofcgMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। मेजबान छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने आसान मैचो में अपनी विरोधी टीमों को हरा कर हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ१ हॉकी द्वारा आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
    प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य, वार्ड पार्षद श्रीमति अमृता मोहन सेन की अध्यक्षता एवं फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, केसी त्रिपाठी साईं प्रबंधक, ए. एक्का सहायक संचालक खेल युवा कल्याण विभाग, अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी परमजीत सिंह तथा मृणाल चौबे, जिला हाकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम चंद जैन, भूषण साव, छोटेलाल रामटेके पार्षद, सुश्री आशा थामस तथा महबूब कुरैशी, चंदन भारद्वाज, पंकज पांडे के विशिष्ट आतिथ्यि में संपन्न हुआ।
    प्रतियोगिता के उद्धघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती वैष्णव ने अपने उघबोद्धन में उपस्थित सभी सम्मानिय वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए कहा कि यह राजनादगांव के लिए गौरव की बात है कि विगत 1 सालों के अंतर्गत 4 बार इस प्रकार के आयोजन करने से खिलाड़ियों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता आ रहा हैं। इस प्रकार के आयोजन कराने के लिए मैं हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी को साधुवाद देती हूं। राजनांदगांव पूरे विश्व में हॉकी नर्सरी के नाम से जाना जाता है, यहां के खिलाड़ियों में हॉकी के प्रति एक अलग ही जूनून देखने को मिलता है, मैं उम्मीद करती हूं कि आने वाले समय में यहां से अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकलेगें, जो शहर एवं प्रदेश का नाम रौशन करेगें।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वार्ड की पार्षद अमृता मोहन सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    आयोजन समिति के सचिव व छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषाण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उक्त आयोजन का विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया इस स्पर्धा से चयनित खिलाड़ियों का केंद्र सरकार की योजना के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें विशेष रूप से बालिका खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चारों जोन में अस्मिता हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। ऐसे आयोजन से हर खिलाड़ियों को खेल का प्रदर्शन दिखाने को मौका मिल रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार राशि का भी घोषणा की गई है, जिसके तहत प्रथम पुरस्कार 180000, द्वितीय पुरस्कार 144000, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 90000 हजार रुपये रखी गई है।
    इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला व पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया। अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर प्रतिभागी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।
    अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आज से प्रारंभ हुई अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के प्रथम मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने हॉकी राजस्थान को 1 के मुकाबले 17 गोल से पराजित किया। छत्तीसगढ़ की ओर से टीम की मधु सिदार ने 13 गोल, प्रज्ञा साहू, काव्या सिंह ठाकुर, रिया खलखो, मनप्रीत कौर ने 1-1 ने गोल किया, वहीं राजस्थान की ओर से एक गोल मात्र पुष्पा कंवर ने किया।
    दूसरे मैच में मध्य प्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को असानी से 10-0 गोल से हरा कर धमाकेदार जीत दर्ज की मध्यप्रदेश की ओर से बैक खेल रही नौशीन नाज ने 5 गोल, अग्रिम पंक्ति की भाविका, साजिदा बेगम, प्रियांशी भंवर, केशर भाबर, गीताश्री मम्मी ने 1-1 ने गोल किया।
    उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिमन्यु मिश्रा, शकील अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव, किशोर धीवर, शिवा चौबे, तीरथ गोस्वामी, दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी, सचिन खोब्रागढ़े, अभिनव मिश्रा, हारून खान, सुखदेव निर्मलकर, कार्तिक यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.