Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » आपसी रंजिश में चाकूबाजी : राकेश ढीमर की मौत, 7 आरोपी व 2 किशोर गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    आपसी रंजिश में चाकूबाजी : राकेश ढीमर की मौत, 7 आरोपी व 2 किशोर गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgSeptember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। बजरंगपुर-नवागांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीती की रात खूनी झड़प में एक युवक की जान चली गई। हमलावरों ने धारदार चाकू से हमला कर युवक राकेश धीमर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल 7 आरोपी और 2 किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि दो किशोरों को संप्रेक्षण गृह दाखिल कराया गया है।
    थाना सिटी कोतवाली, ओपी चिखली, बसंतपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की। प्रार्थी अजय सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 07 सितंबर की रात करीब 7 बजे पृथ्वी भट्ट, अभय मिश्रा और उनके साथी पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस आए। सभी ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और धमकी दी आज तेरा मर्डर कर देंगे।
    शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी राकेश धीमर बीच-बचाव करने आया, लेकिन हमलावरों ने उस पर धारदार चाकू से पेट और सीने में वार कर दिया। हमले में अजय के पिता किशन सिंह राजपूत और एक अन्य युवक आशीष ठाकुर भी घायल हुए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पेंड्री ले जाया गया, जहां राकेश की मौत हो गई।
    घटना के बाद अपराध क्रमांक 486/25 धारा 296, 333, 189 (4), 191 (2), 191 (3), 103 (1), 109 (1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
    एसपी मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक और निरीक्षक रामेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के साथ पुलिस की टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की और मुखबिर की सूचना पर सभी को गिरफ़्तार कर लिया।
    गिरफ्तार आरोपियों पृथ्वी भट्ट (18) बजरंगपुर-नवागांव, तौसिफ खान (18), गौरी नगर, वार्ड 14, जीत साहू (20), पुनम कॉलोनी, वर्धमान नगर, मोहम्मद अहमद (19), इस्कॉन विहार कॉलोनी, रेवाडीह, विमल यादव (22) तुलसीपुर, वार्ड 16, शेख रजा उर्फ राजा (18) गौरी नगर, वार्ड 13, शेख उर्फ सोनू खान (18) गौरी नगर, वार्ड 13, गली नं 02 एवं दो विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 स्टील के धारदार चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
    पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी सक्रिय तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    इस कार्रवाई में थाना कोतवाली, ओपी चिखली, बसंतपुर और साइबर सेल की टीमें सक्रिय रहीं। टीम में शामिल प्रमुख पुलिसकर्मी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी साइबर सेल, उपनिरीक्षक देवदास भारती, कैलाशचंद मरई, सउनि इब्राहिम खान, गोवर्धन देशमुख, शत्रुघ्न टंडन, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान, बसंत राव, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक मिर्जा असलम बेग, सुनील बैरागी, राजकुमार बंजारा, अविनाश झा, प्रख्यात जैन, प्रियांश सिंह, रामखिलावन सिन्हा, महिला आरक्षक सरिता साहू समेत अन्य स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.