Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक डोंगरगढ़ का पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, ग्राहकों से वसूली की रकम गबन करने का आरोप
    राजनांदगांव

    उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक डोंगरगढ़ का पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, ग्राहकों से वसूली की रकम गबन करने का आरोप

    timesofcgBy timesofcgNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक भूषण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है, जिन पर ग्राहकों से वसूली की गई रकम को गबन करने का गंभीर आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया गया है।
    आरोपी भूषण कुमार सिन्हा (25 वर्ष), जो पहले डोंगरगढ़ शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, पर आरोप है कि उन्होंने 01 जनवरी 2024 से 20 अगस्त 2024 तक कुल 47 ग्राहकों से 4,60,036 रुपये की किश्त वसूली, लेकिन यह रकम ग्राहकों के ऋण खाते और मोबाइल एप्लिकेशन में अपडेट नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने वसूली की रकम को अपने पास रख लिया और उसे गबन कर लिया। इस धोखाधड़ी के कारण ग्राहकों और बैंक दोनों को भारी नुकसान हुआ।
    इस मामले में डिकेश्वर साहू, न्यू ऑपर्चुनिटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड (उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक डोंगरगढ़) के शाखा प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिलीप सिसोदिया के निर्देशन में थाना डोंगरगढ़ की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पंचपेड़ी नाका, रायपुर में छुपा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ग्राहकों से वसूली की रकम को अपने व्यक्तिगत खर्चों जैसे खाने-पीने और जुआ सट्टा में खर्च किया था।
    आरोपी भूषण कुमार सिन्हा को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले, सउनि अनिल यादव, आरक्षक अजमेर खान, आशाराम धु्रव और भगत सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि इस तरह की धोखाधड़ी के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.