Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कमलादेवी राठी महिला पीजी कॉलेज में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, नैनो सामग्री नवाचार पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
    राजनांदगांव

    कमलादेवी राठी महिला पीजी कॉलेज में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, नैनो सामग्री नवाचार पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

    timesofcgBy timesofcgMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में रूसा 2.0 प्रॉपर्टी ग्रांट के अंतर्गत कम्प्यूटर आधारित सामग्री/नैनो सामग्री नवाचार विषय पर विज्ञान संकाय के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
    कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया जा रहा है।
    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना तथा विज्ञान संकाय के शिक्षकों को कम्प्यूटर आधारित प्रयोग, डिजिटल सिमुलेशन और मॉडलिंग तकनीकों के माध्यम से सामग्री विज्ञान एवं नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रशिक्षित करना है।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर डॉ. मोहन एल. वर्मा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, अनुप्रयुक्त भौतिकी विभाग, एसएसटीसी, भिलाई द्वारा विषय विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। साथ ही हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस सत्र में पीएचडी शोधार्थी नायाब उल मलिक द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।
    प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा आमंत्रित व्याख्यान और व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।
    इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापक तथा विज्ञान संकाय के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
    कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. मोहन एल. वर्मा, समन्वयक श्रीमती नंदिनी चंद्रवंशी तथा सह-समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार पटेल, आलोक कुमार जोशी एवं श्रीमती तारा ठाकुर हैं।
    आयोजन समिति में अमरनाथ निषाद, चंदन साहू, डॉ. चेतना गुप्ता, शैलजा, सानवी, शीला राहा एवं श्रीमती मंजुषा सक्रिय रूप से सहयोग दे रहे हैं। तकनीकी सहयोग रमन साहू एवं धनेश पटेल द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
    छह दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सिएस्टा/ट्रांसिएस्टा जैसे उन्नत सॉफ्टवेयर के माध्यम से कम्प्यूटर आधारित प्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे सामग्री विज्ञान, नैनो प्रौद्योगिकी और ऊर्जा भंडारण जैसे क्षेत्रों में शोध को गति मिल सके।
    कार्यक्रम 14 मार्च 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान एवं प्रायोगिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.