Close Menu
    What's Hot

    जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

    October 8, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बनीं शहर संयोजक

    October 8, 2026

    संस्कार सिटी कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कलेक्टर ने लिया स्कूलों के परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए बैठक, शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने लिया स्कूलों के परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए बैठक, शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

    timesofcgBy timesofcgJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले के स्कूलों में परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के प्राचार्यों, बीईओ, गणित एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षकों ने भाग लिया। कलेक्टर ने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी प्राचार्यों से परीक्षा परिणाम बेहतर करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक काम करने की अपील की।

    कलेक्टर श्री यादव ने संतोषजनक परीक्षा परिणाम नहीं प्राप्त करने वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए हमें बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य योजना बनानी होगी और उसे प्रभावी तरीके से लागू करना होगा।”

    उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, समय पर सिलेबस पूरा करने और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के आधार पर अभ्यास कराने की भी सलाह दी। साथ ही, बच्चों के कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने की दिशा में अवकाश के दिनों में अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने की बात भी कही।

    कलेक्टर ने बोर्ड कक्षाओं के छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने और प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रगति की निगरानी के लिए नियमित टेस्ट और प्रश्नों को हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    इस बैठक में कलेक्टर ने अद्र्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की विकासखंडवार गहन समीक्षा भी की और कहा कि स्कूलवार और विषयवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार परिणाम प्राप्त किए जाने चाहिए। उन्होंने कमजोर बच्चों के पालकों से भी चर्चा करने और उन्हें प्रोत्साहित करने की सलाह दी।

    कलेक्टर ने विशेष रूप से बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर जोर दिया और बच्चों की पढ़ाई की निरंतर मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने ऑनलाइऩ कक्षा, प्रश्न बैंक और आगामी वर्ष के लक्ष्यों की समीक्षा भी की।

    इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, डीएमसी श्री सतीश ब्यौहारे, परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह, एडीपीओ रोहित सिन्हा सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.