Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए अहम निर्देश, अवैध रेत खनन व खाद्य सुरक्षा पर जोर
    राजनांदगांव

    कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए अहम निर्देश, अवैध रेत खनन व खाद्य सुरक्षा पर जोर

    timesofcgBy timesofcgApril 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य करने और कार्यालयीन पत्राचार में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ मिशन कर्मयोगी के तहत आयोजित साधना सप्ताह में हर विभाग से नोडल अधिकारी नियुक्त करने और अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्धारित लर्निंग कोर्स समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।

    बैठक में कलेक्टर ने खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कराने और मिलावटी या एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने जिले में शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने और पुल-पुलियों के पिलरों के नीचे अवैध रेत खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम और खनिज विभाग को दिए।

    कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों का समय पर जवाब और जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदारों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर भी ध्यान देने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के कार्यों को बारिश से पहले गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल और टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

    बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.