Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
    राजनांदगांव

    केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी

    timesofcgBy timesofcgApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री इकरामुद्दीन सोलंकी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में पिछले पांच महीनों से राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार राशन दुकानों तक नियमित रूप से चावल पहुंचाने में असफल रही है, जिसके कारण हितग्राहियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    सोलंकी ने कहा कि पांच माह से राशन कार्ड धारकों को चावल नहीं मिला है, जबकि सरकार तीन महीने का चावल एकमुश्त देने का प्रचार कर “चावल उत्सव” मनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में राशन दुकानों में मात्र 30 प्रतिशत चावल ही उपलब्ध है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब दुकानों तक पर्याप्त मात्रा में चावल नहीं पहुंचा, तो उपभोक्ताओं को वितरण कैसे होगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवाईसी के नाम पर राशन वितरण रोक रही है। सोलंकी के अनुसार, करीब 32 लाख राशन कार्ड धारकों के कार्ड केवाईसी के नाम पर निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह जनविरोधी कदम है और सरकार जानबूझकर पात्र हितग्राहियों को राशन से वंचित कर रही है।

    सोलंकी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व जब राशन कार्ड बनाए गए थे, तब आधार कार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लिए गए थे। इसके बावजूद अब अचानक केवाईसी के नाम पर कार्ड निरस्त करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि आज भी लाखों परिवार राशन कार्ड के लिए भटक रहे हैं।

    पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का हवाला देते हुए सोलंकी ने कहा कि उस समय एपीएल और बीपीएल सभी वर्गों के लिए पारदर्शी तरीके से राशन कार्ड बनाए गए थे। ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और नगर निगमों में सूची प्रकाशित कर दावा-आपत्ति के बाद ही कार्ड जारी किए गए थे, जिससे पीडीएस व्यवस्था की विश्वसनीयता पूरे देश में सराही गई।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पीडीएस स्टॉक का भौतिक सत्यापन नहीं हो रहा है। सहकारी समितियों और उपभोक्ता दुकानों में अनियमितताएं बढ़ी हैं और व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

    सोलंकी ने मांग की है कि सरकार तत्काल राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करे और केवाईसी के नाम पर निरस्त किए गए राशन कार्डों को पुनः बहाल कर पात्र हितग्राहियों को राहत प्रदान करे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    तेलीबाँधा सिर्फ एक चौक का नाम नहीं, साहू समाज की आस्था, पहचान और गौरव है : ओमप्रकाश साहू

    October 7, 2026

    गरबा आयोजन में सनातन संस्कृति की मर्यादा एवं धार्मिक आस्था का रखें विशेष ध्यान : सुनील सेन

    October 7, 2026

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

    October 2, 2026

    कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.