Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » खेल विकास को बढ़ावा : सुशासन तिहार की बड़ी सौगात, पटरी पार में बनेगा नया हॉकी मैदान
    खेल

    खेल विकास को बढ़ावा : सुशासन तिहार की बड़ी सौगात, पटरी पार में बनेगा नया हॉकी मैदान

    timesofcgBy timesofcgMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पटरी पार क्षेत्र के लिए नए हॉकी मैदान की घोषणा किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मोतीपुर स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    इस महत्वपूर्ण घोषणा के पीछे महापौर मधुसूदन यादव के प्रयास और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा को प्रमुख कारण माना जा रहा है। साथ ही क्षेत्रीय विकास के लिए सांसद संतोष पाण्डेय एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग को भी अहम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नए हॉकी मैदान की मांग अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। कार्यक्रम के दौरान पटरी पार क्षेत्र के लगभग 200 हॉकी खिलाड़ी उपस्थित रहे, जिनमें इस निर्णय को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
    क्षेत्र में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी कोच मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था द्वारा बच्चों में खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए निरंतर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय नागरिकों एवं पूर्व खिलाड़ियों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।
    पटरी पार क्षेत्र के चिखली स्कूल मैदान में संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में लगभग 200 बच्चे नियमित रूप से सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या और सीमित स्थान के कारण लंबे समय से बड़े हॉकी मैदान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब शासन की इस घोषणा से नई दिशा मिली है। संस्था के प्रशिक्षण से कई प्रतिभावान खिलाड़ी केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न आवासीय खेल योजनाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
    नए हॉकी मैदान की घोषणा से पटरी पार क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों और खिलाड़ियों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया।
    इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, श्रुति लोकेश जैन, सावन वर्मा, संजीव बघेल, सचिन तुरहाटे, छोटे लाल रामटेके, अब्दुल कादिर, दिग्विजय श्रीवास्तव, जावेद खान, संतोष साहू, गोविंद यादव, ललित नायडू, मनोहर यादव, सुरेश डेकाटे, देवेश वैष्णव, आशुतोष लारिया, मंगल सिंह राजपूत, लालसिंह साहू, पप्पू रामटेके, संध्या जोशी, अनिता पाल, हेमलता प्रजापति, दीपमाला नायडू, नीलम मेश्राम, सौरभ यादव, प्रांजल यादव, अगनू साहू, पप्पू यादव, ईश्वर मेश्राम सहित सैकड़ों खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमी नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने बाजे-गाजे के साथ पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। क्षेत्र के लोगों ने इसे खेल विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
    छत्तीसगढ़ हॉकी संघ एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि शहर में हॉकी खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और नए मैदान की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद एवं महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्याओं का समय पर समाधान होने से आमजन में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। पटरी पार क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों की मांग पर हॉकी मैदान की त्वरित घोषणा यह दर्शाती है कि शासन खेल और खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है। यह मैदान क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा और यहां अभ्यास कर खिलाड़ी राजनांदगाँव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    6 से 13 दिसंबर तक होगी स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव स्मृति हॉकी प्रतियोगिता

    November 23, 2026

    महिला हैंडबॉल में राजनांदगांव की टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में बिलासपुर को 15-1 से दी शिकस्त

    November 21, 2026

    डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    ग्राम पटोरा में सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज : डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू बोले– ‘ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतरीन जरिया हैं खेल’

    November 13, 2026

    अंतरमहाविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाड़ी

    November 6, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.