Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » गाइडलाइन दरों में संशोधन से आम जनता को राहत, भाजपा अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
    छत्तीसगढ़

    गाइडलाइन दरों में संशोधन से आम जनता को राहत, भाजपा अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

    timesofcgBy timesofcgDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन दरों में बदलाव का जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने त्वरित निर्णय लिया है। इसी के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को साधुवाद दिया।
    श्री राजपूत ने बताया कि सोमवार को पुनरीक्षण संबंधी सुझावों, ज्ञापनों और प्रस्तावों पर व्यापक परीक्षण के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय विकास, रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए। सरकार के इस फैसले से किसानों और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।
    बैठक में नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की इंक्रीमेंटल गणना की वर्तमान प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है। अब नगर निगम में 50 डेसिमल, नगर पालिका में 37.5 डेसिमल और नगर पंचायत में 25 डेसिमल तक स्लैब दर से मूल्यांकन होगा। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी। वहीं बहुमंजिला भवनों में फ्लैट, दुकान और कार्यालय के मूल्यांकन के लिए सुपर बिल्ट-अप एरिया का प्रावधान हटा कर बिल्ट-अप एरिया के आधार पर मूल्यांकन करने का निर्णय लिया गया।
    केंद्रीय बोर्ड ने बहुमंजिला भवन और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के मूल्यांकन में छूट के नए प्रावधान लागू किए हैं। बेसमेंट और प्रथम तल पर 10 प्रतिशत तथा द्वितीय तल और उससे ऊपर के तल पर 20 प्रतिशत की कमी के साथ मूल्यांकन किया जाएगा। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में 20 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित संपत्तियों के लिए भूखंड दरों में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह दूरी मुख्य मार्ग की ओर से मापी जाएगी।
    श्री राजपूत ने कहा कि केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देशित किया है कि 31 दिसंबर तक गाइडलाइन दरों में सुधार के प्रस्ताव भेजें। इसके साथ ही जनता और जमीन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी शिकायतें लिखित रूप में देने की अपील की गई है, ताकि वास्तविक स्थिति के आधार पर न्यायसंगत मूल्यांकन हो सके।
    उन्होंने कहा कि इन निर्णयों के तत्काल प्रभाव से लागू होने से राज्य में रियल एस्टेट सेक्टर में स्थिरता, पारदर्शिता और किफायती आवास उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    तेलीबाँधा सिर्फ एक चौक का नाम नहीं, साहू समाज की आस्था, पहचान और गौरव है : ओमप्रकाश साहू

    October 7, 2026

    गरबा आयोजन में सनातन संस्कृति की मर्यादा एवं धार्मिक आस्था का रखें विशेष ध्यान : सुनील सेन

    October 7, 2026

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.