Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई की मशाल यात्रा
    राजनांदगांव

    छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई की मशाल यात्रा

    timesofcgBy timesofcgApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने शहर में मशाल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
    सोमवार की शाम यह मशाल रैली जयस्तंभ चौक से शुरु हुई। मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, भारतमाता चौक, जूनीहटरी होते हुए रैली का समापन जयस्तंभ चौक में किया गया। रैली में एनएसयूआई पदाधिकारी और समर्थक छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी।
    शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द चुनाव की घोषणा करनी चाहिए, ताकि युवा वर्ग को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिल सके। युवाओं से उनके मुद्दे उठाने का मंच नहीं छीना जाना चाहिए।
    एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में राजनांदगांव में यह मशाल यात्रा आयोजित की गई। झा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे छात्रों को नेतृत्व विकसित करने का अवसर मिलता है और उनकी आवाज को मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि छात्रहितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चुनाव जल्द घोषित करने की मांग की जा रही है।
    एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव कराना सरकार की जिम्मेदारी है और इसे टालना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक चुनाव की घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    कार्यक्रम में मामराज अग्रवाल, प्रेम रुचंदानी, राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, झम्मन देवांगन, प्रवीण मेश्राम, उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चेतन भानुशाली, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, राजिक सोलंकी, वीरेंद्र चंद्राकर, बंटी यादव, महेंद्र बाहदुर सिंह, राहुल चौबे, राकेश चंद्राकर, मोहन साहू, समीर खान, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आदित्य वैष्णव एवं शुभम प्रजापति, होलेंद्र राजपूत, जफर खान, रूपम तिवारी, दीपक सोनकर, युगल साहू, नवीन साहू, साहिल वर्मा, आशीष सागर, रेहान मिर्जा, खालिद खान सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, एनएसयूआई के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    तेलीबाँधा सिर्फ एक चौक का नाम नहीं, साहू समाज की आस्था, पहचान और गौरव है : ओमप्रकाश साहू

    October 7, 2026

    गरबा आयोजन में सनातन संस्कृति की मर्यादा एवं धार्मिक आस्था का रखें विशेष ध्यान : सुनील सेन

    October 7, 2026

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

    October 2, 2026

    कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.