Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने मेजबान बिलासपुर को 4-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया
    खेल

    जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने मेजबान बिलासपुर को 4-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया

    timesofcgBy timesofcgFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड) हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान बिलासपुर और जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में राजनांदगांव ने बिलासपुर को उनके होम ग्राउंड में 1 के मुकाबले 4 गोलों से पराजित करते हुए स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड) हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। राजनांदगांव मैच के शुरुवात से विजय होने की मनसा जताते हुई मैदान में उतरी थी, उसी अनुरूप खिलाड़ियों ने खेल दिखाया, जिसके फलस्वरूप मैच के 7वें और 8वे ही मिनट में करण साहू और खुशाल यादव ने 1-1 मैदानी गोल करते हुए टीम को विजयी बढ़त दिलाई। मैच के 18वें मिनट में मनीष यादव ने पुनः गोल करते हुए स्कोर 3-0 पर ला दिया। मेजबान बिलासपुर ने स्कोर का पीछा करते हुए खेल में बदलाव किया, जिसके फलस्वरूप मैच के 23वे मिनट में सफलता मिली, जब उनके खिलाड़ी ने गोल किया और स्कोर 3-1 पर ला दिया, किंतु राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने बिलासपुर को रोके रखा। मैच के 28वें मिनट में राजनांदगांव को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे मिथलेश पंड्या ने गोल में बदलकर मैच को 4-1 गोल से जीत पक्की कर स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड) का खिताब अपने नाम किया।
    फाइनल मैच एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव और हाकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपेयी आयोजन सचिव इखलाक अहमद आदि उपस्थित थे।
    फाइनल का खिताब जीतने के पूर्व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने नाक आउट में रायपुर को 3-2 गोल से मटर फाइनल में दुर्ग को को 4-1 गोल से व सेमीफाइनल में जांजगीर को 6-2 गोल से पराजित किया था।
    टीम में आदित्य मेश्राम, करन साहू, संदीप यादव, आदित्य नेताम, खुशाल यादव, मिथलेश पंड्या, मनीष यादव, अर्जुन यादव, तौफीक अहमद सहित सुखदेव निर्मलकर (कप्तान), प्रतीक तिवारी मैनेजर तथा खेलो इंडिया के एनआईएस कोच शकील अहमद कोच के रूप में शामिल थे, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने सफलता प्राप्त की।
    जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की हॉकी टीम की सफलता पर राजनांदगांव विधायक एवं छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संतोष पाण्डेय सांसद, अभिषेक सिंह पूर्व सांसद, दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव, मधुसूदन यादव महापौर, नीलू शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, फिरोज अंसारी अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, शिवनारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, नरेश डाकलिया पूर्व महापौर, नीलम जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण साव, प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन, अरुण शुक्ला, गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, छोटे लाल रामटेके, अनुराज श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, दीपक यादव, चंदन भारतद्वाज, शिवा चौबे, भागवत यादव, महेंद्र सिंह ठाकुर, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, अरुण श्रीवास्तव, गुणवंत पटेल, दिग्विजय श्रीवास्तव, शब्बीर हैदर, अशोक देवांगन, सचिन खोब्रागढ़े, रागड़े, योगेश द्विवेदी, बालमुकुंद, संजू पटेल, आशीष सिन्हा, अशोक नागवंशी, लक्ष्मण यादव, महबूब शरीफ, सुरेंद्र साहू, मुकेश जायसवाल, योगेश द्विवेदी, तुलसी सिन्हा, जावेद खान आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.