Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » जोगी कांग्रेस के आवेदन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन : राजनांदगांव के ‘रसूखदार’ बाबू राम सिंह पाटिल का तबादला
    राजनांदगांव

    जोगी कांग्रेस के आवेदन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन : राजनांदगांव के ‘रसूखदार’ बाबू राम सिंह पाटिल का तबादला

    timesofcgBy timesofcgApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले के आबकारी विभाग में लंबे समय से जमे और विवादों के केंद्र में रहे सहायक ग्रेड-2 लिपिक (बड़े बाबू) राम सिंह पाटिल का आखिरकार तबादला कर दिया गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के युवा मोर्चा द्वारा किए गए सिलसिलेवार प्रदर्शनों और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
    अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस तबादले को सत्य की जीत बताया है। युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के निर्देशन में संभाग अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा और शहर जिलाध्यक्ष बिलाल सोलिन खान पिछले काफी समय से पाटिल के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए थे।
    जोगी कांग्रेस के नेताओं का आरोप था कि राम सिंह पाटिल खुद को सहायक आबकारी आयुक्त से भी ऊपर समझकर मनमानी कर रहे थे। विभाग में व्याप्त कथित घोटालों और भ्रष्टाचार को लेकर संगठन ने न केवल शिकायतें कीं, बल्कि कड़ा विरोध प्रदर्शन भी किया था।
    कार्यकर्ताओं ने बताया कि आंदोलन के दौरान उन्हें पीछे हटाने के लिए कई तरह के दबाव भी बनाए गए। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों और राजनीतिक रसूखदारों ने कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया, लेकिन जोगी कांग्रेस के सदस्य अपनी मांग पर अडिग रहे।
    युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने कहा कि यह सिर्फ एक तबादला नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लंबी लड़ाई का पहला परिणाम है। पाटिल के रसूख के आगे कई अधिकारी नतमस्तक थे, लेकिन हमने घुटने नहीं टेके।
    उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी युवा मोर्चा द्वारा आबकारी विभाग में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर किए गए आंदोलन के चलते अधिकारियों सहित शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ गाज गिर चुकी है। इस बार बड़े बाबू पर हुई कार्रवाई ने विभाग के भीतर हलचल पैदा कर दी है।
    लिपिक के तबादले के बाद जोगी कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उनकी लड़ाई अभी थमी नहीं है। संगठन का दावा है कि विभाग में अभी भी कई ऐसे सुपरवाइजर कार्यरत हैं जिन्होंने फर्जी डिग्रियां बनवाकर नौकरी हासिल की है। युवा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में इन फर्जी अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    इस फेरबदल के बाद जोगी कांग्रेस ने आबकारी आयुक्त आर. संगीता के प्रति आभार व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि वे आशा करते हैं कि भविष्य में भी विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन इसी तरह का सहयोग और निष्पक्षता दिखाता रहेगा। इस कार्रवाई से स्थानीय राजनीति और आबकारी विभाग के भीतर हड़कंप मचा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस, राजनांदगांव में सुना गया पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

    November 15, 2026

    पहले दिन 726 किसानों ने बेचा 26,361 क्विंटल धान, 814 किसानों को जारी हुए थे टोकन

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी से धान खरीदी की शुरुआत, महापौर ने तिलक लगाकर किसानों का किया स्वागत

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.