Close Menu
    What's Hot

    जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

    October 8, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बनीं शहर संयोजक

    October 8, 2026

    संस्कार सिटी कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » दिवाली पर शहरवासियों को रोशनी का तोहफा, 51 वार्डों में लगीं 600 नई एलईडी लाइटें
    छत्तीसगढ़

    दिवाली पर शहरवासियों को रोशनी का तोहफा, 51 वार्डों में लगीं 600 नई एलईडी लाइटें

    timesofcgBy timesofcgOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। निगम द्वारा अब तक 51 वार्डों में लगभग 600 नई एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं। साथ ही 675 खराब लाइटों की मरम्मत भी की गई है।
    नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर यह कार्यवाही तेजी से की जा रही है। दीपावली के मद्देनजर जिन क्षेत्रों में अंधेरा या सुरक्षा की दृष्टि से खतरा था, वहां प्राथमिकता से लाइटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही मुख्य मार्गों, गलियों और दुर्घटनाजन्य स्थलों को चिन्हांकित कर विद्युत पोलों पर लाइटें लगाई जा रही हैं।
    नगर निगम की विद्युत शाखा ने सर्वे के आधार पर उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां रोशनी की कमी थी। इनमें बुढ़ासागर, रानीसागर, जीई रोड समेत कई ऐसे क्षेत्र शामिल हैं जहां नागरिकों को अंधेरे में आवाजाही में असुविधा होती थी। अब इन स्थानों पर 45 और 60 वॉट की उच्च गुणवत्ता वाली एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं।
    महापौर श्री यादव की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने महापौर एवं पार्षद निधि की 25 प्रतिशत राशि से लाइट खरीदी की अनुमति प्रदान की है। इसके अंतर्गत पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों की मांग निगम को सौंपी जा रही है। मांग अनुसार आवश्यक लाइटें खरीदी जाकर शीघ्र स्थापना की जाएगी।
    नगर निगम का उद्देश्य है कि दीपावली पर्व पर शहर की हर गली, चौक और सड़क रोशनी से जगमगाए। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि खराब लाइटों की मरम्मत के साथ-साथ नई लाइटों की संख्या में भी वृद्धि की जा रही है, ताकि भविष्य में भी किसी क्षेत्र में अंधेरा न रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.