Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » दीपावली पर भी नहीं मिला वेतन, मायूस रहे एनएचएम कर्मचारी
    छत्तीसगढ़

    दीपावली पर भी नहीं मिला वेतन, मायूस रहे एनएचएम कर्मचारी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। प्रदेशभर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों के लिए इस बार दीपावली फीकी रही। त्यौहार के मौके पर न तो उन्हें वेतन मिला और न ही लंबे समय से प्रतीक्षित 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में गहरा असंतोष और निराशा व्याप्त है।

    राज्य के उपस्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत लगभग 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं, बावजूद इसके दीपावली जैसे बड़े त्यौहार पर भी उन्हें वेतन से वंचित रहना पड़ा।

    निर्देशों के बावजूद भुगतान नहीं
    गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 16 अक्टूबर को सभी एनएचएम कर्मचारियों को 18 अक्टूबर तक वेतन भुगतान के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन तय समयसीमा गुजर जाने के बावजूद अब तक वेतन नहीं मिला, जिससे कर्मचारी वर्ग में भारी आक्रोश है।

    आर्थिक तंगी में मनी दीपावली
    कर्मचारियों ने बताया कि पहले से ही वे अल्प वेतन में घर का खर्च चला रहे हैं। दीपावली जैसे त्यौहार पर वेतन न मिलने से घर का जरूरी सामान और बच्चों के लिए त्यौहारी खरीदारी तक नहीं हो सकी। कई कर्मचारियों ने कहा कि इस बार दीपावली मनाना मजबूरी और कर्ज के बीच बीती।

    बर्खास्त कर्मियों की बहाली पर भी चुप्पी
    हाल ही में हुई हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए 25 एनएचएम कर्मचारियों की बहाली अब तक नहीं हो सकी है। संगठन ने इसे लेकर गहरी नाराजगी जताई है और कहा है कि सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    संगठन ने सरकार से की तीन प्रमुख मांगें
    छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि –

    दीपावली पर लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए।

    स्वीकृत 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि शीघ्र लागू की जाए।

    हड़ताल में बर्खास्त किए गए 25 कर्मचारियों की शीघ्र बहाली की जाए।

    संगठन ने शासन से आग्रह किया की शीघ्र ही वेतन प्रदान करते हुए बर्खास्त कर्मचारियों को बहाली किया जाये।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.