Close Menu
    What's Hot

    जिला कांग्रेस का हल्लाबोल : ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारों से गूंजा शहर, पुतला फूंका

    October 8, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की राजनांदगांव इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, रितु रायजादा बनीं शहर संयोजक

    October 8, 2026

    संस्कार सिटी कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » नेशनल हाईवे के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण, रोड इंजीनियरिंग से सुधरेंगे ब्लैक स्पॉट
    छत्तीसगढ़

    नेशनल हाईवे के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण, रोड इंजीनियरिंग से सुधरेंगे ब्लैक स्पॉट

    timesofcgBy timesofcgNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने विभिन्न दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए रोड इंजीनियरिंग सुधार योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
    यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप, एनएचएआई इंजीनियर हेमंत सहारे, अशोका बिल्डकॉन टीम तथा ओपी चिचोला प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे।
    निरीक्षण के दौरान रायपुर-नागपुर मार्ग स्थित झुरानदी पुल चिचोला के पास हुए लगातार हादसों के कारणों का विश्लेषण किया गया। पाया गया कि पुल के दोनों ओर तीव्र मोड़ होने से वाहन चालक ओवर स्पीड और ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो देते हैं, जिससे पिछले कुछ महीनों में तीन गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। टीम ने स्थल पर कैट्स आई, लेफ्ट-राइट टर्न साइन, ऐरो साइन बोर्ड और हाई मास्ट लाइट लगाने की जरूरत बताई।
    इसी तरह तुमड़ीबोड़ गुरुद्वारा चौक, कोपेडीह तिराहा और बरगा मोड़ का भी निरीक्षण किया गया, जहां आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपकरणों की स्थापना पर सहमति बनी।
    अधिकारियों ने बताया कि आगे भी जिले के अन्य दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के सहयोग से रोड इंजीनियरिंग सुधार कार्यवाही की जाएगी।
    जनता से अपील की गई है कि इन संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते समय गति सीमा का पालन करें, सतर्कता बरतें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.