Close Menu
    What's Hot

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    गरबा आयोजनों में सांस्कृतिक मर्यादा और सुरक्षा की मांग, हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन

    October 5, 2026

    राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव की अध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद गहराया, फर्जी निवास प्रमाण देने का आरोप

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » पटरी पार खेल महोत्सव का भव्य समापन, राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैदान में दिखा उत्साह
    खेल

    पटरी पार खेल महोत्सव का भव्य समापन, राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैदान में दिखा उत्साह

    timesofcgBy timesofcgSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पटरी पार क्षेत्र के चिखली स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हुआ। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा छत्तीसगढ़ हॉकी के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया।
    हॉकी से लेकर दौड़, रस्सीकूद, पेंटिंग और भाषण तक विभिन्न प्रतियोगिताओं से सजा चिखली मैदान, इन तीन दिनों तक बच्चों की ऊर्जा और खेल भावना से गूंजता रहा। समापन अवसर पर मैदान में भारी भीड़ देखने को मिली, जिसमें अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भागीदारी भी उत्साहजनक रही।
    खेल महोत्सव के समापन समारोह में एएसपी राहुल देव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा एवं सुनील साहू मंचासीन रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
    महोत्सव की शुरुआत 29 अगस्त को फिटनेस जागरूकता रैली से हुई, जिसमें चिखली, शंकरपुर, शांति नगर, ढाबा, स्टेशनपारा और दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के बच्चों ने फिट रहें-स्वस्थ रहें का नारा लगाते हुए पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाई।
    इसी दिन मेजर ध्यानचंद जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, वरिष्ठ खिलाड़ी गोविंद यादव, संतोष साहू और दिग्विजय श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए।
    पहले दिन शांतिनगर, चिखली, शंकरपुर और ढाबा की टीमों के बीच हॉकी का मैत्री मैच खेला गया, जिसमें शांतिनगर की टीम विजयी रही। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल सेमिनार में भाग लेने के लिए रायपुर रवाना किया गया। सेमिनार में स्पोर्ट्स इंजुरी, मेंटल हेल्थ, न्यूट्रिशन और करियर गाइडेंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिला।
    महोत्सव के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ में बच्चों ने तेज़ी और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे दिन बच्चों ने रस्सीकूद, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
    अंतिम दिन साइकिल रैली के माध्यम से बच्चों ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए पूरे क्षेत्र में रैली निकाली।
    रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की यह पहल न सिर्फ खेल आयोजन भर रही, बल्कि यह पटरी पार क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक ऐतिहासिक प्रयास बनकर उभरा। पहली बार इस क्षेत्र के इतने बच्चे किसी राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हुएए जो आने वाले वर्षों में उनके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.