Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने विभागीय कार्यों की प्रगति पर मैदानी अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
    छत्तीसगढ़

    पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने विभागीय कार्यों की प्रगति पर मैदानी अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    timesofcgBy timesofcgSeptember 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सचिव ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डॉ. रोहित यादव ने राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों, जनकल्याणकारी संचालित योजनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, प्रबंध निदेशक (वितरण) भीम सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, ईडी ओएण्डएम जेएस नेताम, ईडी राजनांदगांव शिरीष सेलट, सीई (प्रोजेक्ट) एम जामुलकर, एडिशनल सीई मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत शंकेश्वर कंवर सहित तीनों जिलों के समस्त कार्यपालन एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।
    सचिव ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डॉ. रोहित यादव ने सतत विद्युत व्यवस्था आपूर्ति एवं विद्युत विकास के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली कंपनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने घरों में सोलर संयंत्रों को स्थापित कर प्रत्येक नागरिकों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाने की नितांत आवश्यकता है। साथ ही सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस योजना के तहत सभी परिवारों को केंद्र एवं राज्य से मिलने वाली सब्सिडी एवं जीरो बिजली बिल के बारे में जानकारी देकर उपभोक्ता से ऊर्जादाता बनने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लेना है। घर-घर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर लोगों को प्रदूषण मुक्त, मुफ्त और निरंतर बिजली देने एवं प्रत्येक उपभोक्ता को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाकर उनके मासिक खर्चों में भी उल्लेखनीय कमी ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमलों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। इससे उनके कार्यों में गति आएगी एवं समय पर कार्य पूर्ण होंगे। इसके अलावा विद्युत संधारण के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना भी नहीं होगी।
    बैठक में जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि विद्युत विभाग के मैदानी अमलों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए है और इसके लिए कार्य प्रगति की निरंतर समीक्षा भी की जा रही है। सोलर संयंत्र स्थापना में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने पाए, इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल कर लिया जाएगा। प्रबंध निदेशक (वितरण) भीम सिंह कंवर ने विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी लेते हुए आरडीडीएस योजना के तहत कृषि पंप कनेक्शन के लिए फीडर सेफ रोशन के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। तीनों जिलों में स्मार्ट मीटर स्थापित करने हेतु दिए गए लक्ष्य पर बिन्दुवार जानकारी लेते हुए शासकीय विभाग, घरेलु, एवं गैर घरेलू उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर स्थापना को अति शीघ्र पूर्ण करने को कहा। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना, मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना, मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना, सुशासन तिहार, कृषि पंप विद्युतीकरण, आरडीएसएस के तहत स्मार्ट मीटर के कार्य, एलटी एचटी लाईन विस्तार की जानकारी वितरण ट्रांसफार्मरों की जानकारी, 33 एवं 11 केव्ही मेंटेनेंस, विद्युत दुर्घटना की जानकारी, डिस्ट्रीब्यूशन एवं एटीएंडसी लॉस, एसेसमेन्ट केस, ट्रांसफार्मर एवं सबस्टेशन मेंटेनेंस, 33 केव्ही लाइन स्तर पर वितरण हानि, एलटी यूनिट में वृद्धि एवं मांग, एचटी एवं एलटी कनेक्शन, बकाया राजस्व राशि वसूली सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने कहा कि बकाया राजस्व वसूली, लाइन लॉस को कम करने एवं कार्यालयीन कार्यों में कोताही नहीं बरती जाए। उपभोक्ता सेवा के दृष्टिगत सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाये रखने हेतु हर संभव प्रयास किए जाए। तीनों जिलो में सतत विद्युत व्यवस्था बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के निदान हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता अभियान में हम सभी को सहभागी बन कर अपने-अपने घर के छतों में सौर संयंत्र स्थापित कर यह संदेश देना है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.