Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » बुजुर्ग महिला से 5.42 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    बुजुर्ग महिला से 5.42 लाख की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला की जीवनभर की जमा-पूंजी डकारने वाले शातिर ठग को लालबाग पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी ने निवेश और बीमा का झांसा देकर प्रार्थिया से कुल 5 लाख 42 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    निवेश के नाम पर बिछाया जाल
    मामला थाना लालबाग क्षेत्र का है, जहाँ ग्राम चमारराय टोला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला फगनी बाई साहू ने धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थिया के अनुसार, आरोपी महेश राम वर्मा (49 वर्ष), निवासी मोतीपुर, ने खुद को निवेश एवं बीमा विशेषज्ञ बताकर उसे अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने वर्ष 2014 से 2023 के बीच अलग-अलग किश्तों में प्रार्थिया से कुल 5,42,000 रुपये ऐंठ लिए।

    फर्जी बांड पेपर थमाकर देता रहा झांसा
    ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपी ने बकायदा फर्जी बांड पेपर और दस्तावेज तैयार किए थे, जिन्हें उसने प्रार्थिया को सौंपकर भरोसा दिलाया कि उसकी रकम सुरक्षित है और समय आने पर दोगुनी होकर मिलेगी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी महिला को लाभ नहीं मिला, तब उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस की शरण ली।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई
    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कदम उठाए।

    पूछताछ में कबूला जुर्म
    विवेचना के दौरान जब आरोपी महेश राम वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस को जांच में आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

    इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
    थाना लालबाग में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 165/2026 के तहत धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468 (कूटरचना) भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार (07 मई 2026) को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

    सराहनीय भूमिका
    इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, ए.पी. शीला, आरक्षक कमल किशोर यादव और बर्मा प्रसाद का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में एक मंच पर जुटा भाजपा परिवार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी-तुमड़ीबोड़ केंद्र पहुंचे महापौर, ऑफलाइन टोकन शुरू करने की घोषणा

    November 15, 2026

    एंबुलेंस चालक से शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस, राजनांदगांव में सुना गया पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

    November 15, 2026

    पहले दिन 726 किसानों ने बेचा 26,361 क्विंटल धान, 814 किसानों को जारी हुए थे टोकन

    November 15, 2026

    कन्हारपुरी से धान खरीदी की शुरुआत, महापौर ने तिलक लगाकर किसानों का किया स्वागत

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.