Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 हराकर जीती अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर बालिका हॉकी लीग, मेजबान छत्तीसगढ़ रही तीसरे स्थान पर
    खेल

    मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 हराकर जीती अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर बालिका हॉकी लीग, मेजबान छत्तीसगढ़ रही तीसरे स्थान पर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भारत सरकार के सांई सेंटर व हॉकी इंडिया के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हॉकी द्वारा आयोजित अस्मिता हॉकी वेस्ट जोन हॉकी लीग के फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 गोल से पराजित कर स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी। महाराष्ट्र रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर मेजबान छत्तीसगढ़ ने कॉस्य पदक जीता।
    प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह श्रीमती वैशाली जैन सीएसपी राजनांदगांव के मुख्य आथित्य में, श्रीमती नीता नायर खेल अधिकारी कमला कॉलेज, सुश्री आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, श्रीमती शबनम अंसारी अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तथा कु. दिव्या (बास्केटबॉल कोच साई) के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
    इस अवसर पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी, शिव नारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी, नीलमचंद जैन, भूषण साव, चंदन भारद्वाज अशोक नागवंशी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
    समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मैदान में बालिका खिलाड़ियों को देखकर लग रहा है कि काश में भी किसी न किसी स्पोर्ट्स से जुड़ी रहती, मुझे आप सभी खिलाड़ियों को देख कर बहुत ही अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहते हुए खेलने से आपको आपकी मंजिल की प्राप्ति जरूर होती है, खिलाड़ी अपने समय को खेल में ही यूटिलाइज्ड करते हैं, ये आने वाले यूथ के लिए संकेत है। खेलने से खिलाड़ी न केवल फिट रहता है, बल्कि स्वास्थ्य भी ठीक रहता है, इस प्रकार वके आयोजन से खिलाड़ियों के हुनर को निखारने का कार्य छत्तीसगढ हॉकी द्वारा किया जा रहा है, इसके लिए मै बधाई देती हूं।
    छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषाण में कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त तत्वाधान में बालिका हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं हॉकी इंडिया की इस पहल से खिलाड़ियों को उचित मंच मिल रहा है!
    अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग दिनांक 20 से 29 मार्च तक आयोजित की गई, जिसमें 20 से 24 मार्च तक सब जूनियर बालिका वर्ग तथा दिनांक 26 से 29 मार्च तक जूनियर बालिका वर्ग में आयोजित की गई। इसी संदर्भ में राजनांदगांव में आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की जोन से संबंधित कुल चार टीमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार 180000 रूपये द्वितीय पुरस्कार 144000 रूपये एवं तीसरा और चौथा पुरस्कार 90000 रुपये का चेक मैडल और ट्रॉफी उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।
    हॉकी स्टेडियम में आज खेले फाइनल मैच में हॉकी मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मध्य खेला गया। फायनल मैच में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 गोल से पराजित किया। मैच के प्ररांभ में ही 15वें मिनट निकू ने गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी। मैच के 19वें मिनट में मध्यप्रदेश की ओर से काजल ने गोल कर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 25वें मिनट में सान्या सैय्यद तथा काजल ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। महाराष्ट्र की संजना ने मैच के 36वें मिनट में गोल कर स्कोर 3.2 पर ला दिया। इसके बाद मैच के 37वें मिनट में संजना ने पुनः गोल करते हुए स्कोर को 3-3 गोल की बराबरी पर ला दिया। मैच के 50वें और 54वें मिनट में हॉकी मध्यप्रदेश की ओर से काजल ने लगातार गोल कर 5-3 के स्कोर से मैच जीत कर अस्मिता जूनियर बालिका का खिताब अपने नाम किया।
    मैच में प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया, अमृता सेन, पिंकी नायक, ईशानी पटेल ने निर्णायक व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई। वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन मृणाल चौबे तथा आभार प्रदर्शन भूषण साव ने किया!
    समापन समारोह में प्रमुख रूप से गुणवंत पटेल, प्रिंस भाटिया, किशोर धीवर, शब्बीर हैदरी, तीरथ गिरी गोस्वामी, शकील अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव, शिवा चौबे, दीपक यादव, दिलीप रावत, सचिन खोब्रागढ़े, हारून खान, राजेश निर्मलकर, तौफीक अहमद, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.