Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » महिला आरक्षण के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : विपिन यादव
    राजनांदगांव

    महिला आरक्षण के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : विपिन यादव

    timesofcgBy timesofcgApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि महिला आरक्षण एवं परिसीमन के मुद्दे पर देशभर में चल रही बहस के बीच कांग्रेस पार्टी का रुख पूरी तरह स्पष्ट और ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित है। कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनकी राजनीतिक भागीदारी की सबसे मजबूत पक्षधर रही है। यह वही कांग्रेस है, जिसने देश को इंदिरा गांधी जैसी सशक्त और निर्णायक महिला प्रधानमंत्री दी, जिसने पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि महिलाएं नेतृत्व और क्षमता में किसी से कम नहीं हैं।
    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विभिन्न राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं को एक राजनीतिक ढाल के रूप में प्रस्तुत कर रही है, जबकि उनकी वास्तविक मंशा महिला सशक्तिकरण नहीं बल्कि राजनीतिक लाभ लेना है।
    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने केवल बात नहीं की, बल्कि ठोस संवैधानिक कदम उठाए। 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायत एवं नगरीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर उन्हें जमीनी स्तर पर सत्ता में भागीदारी दी। आज देशभर में लाखों महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं, जो कांग्रेस की दूरदर्शी सोच का प्रत्यक्ष परिणाम है। भाजपा को देश की महिलाओं को यह बताना चाहिए कि उसने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसा कौन सा ऐतिहासिक और संरचनात्मक कदम उठाया है।
    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक को सभी दलों के समर्थन से पारित किया गया, जो इस बात का प्रमाण है कि इस विषय पर पूरे देश में व्यापक सहमति है। इसके बावजूद आज तक इसे लागू न करना भाजपा सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है, यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को उनका अधिकार देना चाहती, तो इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जा सकता था।
    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को जनगणना और परिसीमन से जोड़ना अपने आप में संदेह पैदा करता है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जब संसद ने सर्वसम्मति से विधेयक पारित कर दिया, तो फिर इसके क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त शर्तें क्यों जोड़ी गईं।
    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आशंकाएं हैं, यदि यह प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं हुई, तो इससे लोकतांत्रिक संतुलन प्रभावित हो सकता है और राजनीतिक लाभ के लिए सीमाओं के पुनर्निर्धारण की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला आरक्षण के पूर्ण समर्थन में है और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के हर प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। साथ हीए लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के साथ किसी भी प्रकार के खिलवाड़ का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
    अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि देश की जागरूक जनता अब समझ चुकी है कि महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन लोकतंत्र को कमजोर करने की हर साजिश का कांग्रेस मजबूती से मुकाबला करेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

    October 2, 2026

    कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

    October 2, 2026

    झीरम घाटी को लेकर कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर उजागर : भाजयुमो

    September 30, 2026

    कांग्रेस ने शिक्षा विभाग को फटकारा, कार्रवाई के लिए दिया अल्‍टीमेटम

    September 30, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.