Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » महिला आरक्षण तुरंत लागू करे सरकार, कांग्रेस ने केंद्र की नीतियों का विरोध किया
    राजनांदगांव

    महिला आरक्षण तुरंत लागू करे सरकार, कांग्रेस ने केंद्र की नीतियों का विरोध किया

    timesofcgBy timesofcgApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता आयोजित की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण लागू करने में अनावश्यक देरी का आरोप लगाया।
    पत्रकारवार्ता में कहा गया कि महिला आरक्षण विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है, इसके बावजूद इसे लागू नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।
    प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि महिला आरक्षण कानून को 2023 में पारित कर दिया गया, लेकिन अब तक उसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार भ्रम फैलाकर इस विषय को टाल रही है।
    श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि यदि सरकार की मंशा स्पष्ट होती तो वर्तमान जनगणना या परिसीमन का इंतजार किए बिना भी महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता था, उनका कहना था कि कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की पक्षधर रही है और तत्काल लागू करने की मांग कर रही है। भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद में विधेयक पारित होने के बाद भी उसे लागू न करना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है।
    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कि कांग्रेस ने पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिलाने का काम किया है, लेकिन अब केंद्र सरकार इसे टालने का प्रयास कर रही है।
    जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर जनता के बीच गलत जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस कानून के समर्थन में हैं, लेकिन सरकार इसे लागू करने में इच्छाशक्ति नहीं दिखा रही है।
    पत्रकारवार्ता में यह भी कहा गया कि सरकार 2026-27 की जनगणना का हवाला देकर महिला आरक्षण को टाल रही है। जबकि नए आंकड़ों के आधार पर परिसीमन के बाद ही इसे लागू करने की बात कही जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब कानून पहले ही बन चुका है, तो फिर इसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है।
    इस दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, शारदा तिवारी, कुसुम दुबे, वीरेंद्र चंद्राकर, राहुल तिवारी, राकेश चंद्राकर, अनीस खान, माया शर्मा, प्रतिमा बंजारे, राजेश गुप्ता चंपू, शरद खंडेलवाल, प्रकाश बाफना, महेंद्र बहादुर सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

    October 2, 2026

    कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

    October 2, 2026

    झीरम घाटी को लेकर कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर उजागर : भाजयुमो

    September 30, 2026

    कांग्रेस ने शिक्षा विभाग को फटकारा, कार्रवाई के लिए दिया अल्‍टीमेटम

    September 30, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.