Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र की तैयारियां प्रारंभ, प्रज्जवलित किए जाएंगे ज्योति कलश
    राजनांदगांव

    मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र की तैयारियां प्रारंभ, प्रज्जवलित किए जाएंगे ज्योति कलश

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। मानव सेवा व जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा अपने आशीर्वादक राष्ट्रीय संत श्री श्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद से संस्था द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ बर्फानी आश्रम में हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र आगामी 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक हवन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही ज्योत प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित है।
    संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया कि सारे देश में मनाए जाने वाले मां भगवती के साधना व भक्ति का महापर्व चैत्र नवरात्रि पर्व बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में भी 19 मार्च गुरुवार से 27 मार्च शुक्रवार 2026 तक मनाया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन माता व अन्य देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-पाठ के अलावा आरती-पूजन का कार्यक्रम आयोजित है। चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा एकम 19 मार्च को अविभाज्य मुहूर्त दोपहर 11.36 से 12.24 के मध्य गौरी गणेश नवग्रह स्थापना, गुरु पूजन के पश्चात माई ज्योत व गुरु ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ ही माता व भोलेनाथ की आरती उतारी जाएगी। तत्पश्चात मनोकामना ज्योति कलश रखने वाले श्रद्धालुओं की ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की जाएगी। 23 मार्च सोमवार को नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर मां पाताल भैरवी सहित मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या, भगवान पातालेश्वर महादेव सहित द्वादश ज्योतिलिंर्गों, हनुमान जीए गणेश जी व भैरव बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। माता के दरबार में श्री यंत्र पर आधारित यज्ञ शाला में महाअष्टमी हवन 26 मार्च गुरुवार को संध्या 6 बजे से संस्था के सदस्यों एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। 27 मार्च शुक्रवार को पड़ने वाली रामनवमी के अवसर पर माता की विशेष महाआरती, श्री राम जन्मोत्सव के पश्चात माता की ज्योत ज्वांरा का विसर्जन किया जाएगा।
    इस आयोजन को लेकर संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, आलोक जोशी दामोदर अग्रवाल, बलविंदर सिंह भाटिया, संजय खंडेलवाल, योगेन्द्र पांडे, सूरज जोशी, लीलाधर सिंह, मनीष परमार, संतोष खण्डेलवाल सहित अन्य सदस्यगणों ने आम श्रद्धालुओं से अपेक्षा की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में माता का दर्शन लाभ कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके अलावा संस्था ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.