Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह
    राजनांदगांव

    मोबाइल छोड़ सेहत से जुड़े शहरवासी : ‘मस्ती की पाठशाला’ में दिखा संडे का असली उत्साह

    timesofcgBy timesofcgMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्मार्टफोन और डिजिटल दुनिया की गिरफ्त से बाहर निकलकर रविवार की सुबह राजनांदगांव के बच्चों और युवाओं के लिए कुछ अलग रही। नगर निगम द्वारा चौपाटी के पास आयोजित ‘मस्ती की पहली पाठशाला’ में शहरवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 5:30 बजे ही लोग परिवार सहित योग, जुम्बा और पारंपरिक खेलों का आनंद लेने पहुंच गए। स्वस्थ शरीर और स्वच्छ शहर की परिकल्पना को लेकर शुरू हुई इस पाठशाला के पहले ही दिन जबरदस्त रिस्पांस मिला।

    महापौर बोले- बजट में किया है विशेष प्रावधान

    महापौर मधुसूदन यादव ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि नागरिकों की मांग पर ही इस पाठशाला के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आज बच्चे मोबाइल में सिमटते जा रहे हैं, ऐसे में सुबह-सुबह प्रकृति के बीच आकर खेलकूद करना उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में यह आयोजन प्रत्येक रविवार को जारी रहेगा।

    मस्ती के रंग: योग से जुम्बा तक, सब कुछ था खास
    अद्भुत योग: पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य स्तरीय चयनित बच्चों ने योग का शानदार प्रदर्शन किया।

    चित्रकला में कल्पना: यामिनी क्रीड़ा केंद्र के बैनर तले करीब 200 बच्चों ने रंगों के माध्यम से कैनवास पर अपनी प्रतिभा दिखाई।

    देसी खेल: युवाओं ने तीरंदाजी, रस्साकसी, बेडमिंटन, कराटे और सांप-सीढ़ी जैसे खेलों का जमकर लुत्फ उठाया।

    म्यूजिकल जुम्बा: बाडी टेक जिम के सदस्यों के साथ संगीत की धुन पर युवाओं और बुजुर्गों ने जुम्बा डांस किया।

    सांस्कृतिक संदेश: राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त लोक गायक कांति कार्तिक यादव ने भजनों की प्रस्तुति दी और जनगणना में ‘छत्तीसगढ़ी’ भाषा दर्ज कराने की मार्मिक अपील की।

    स्वच्छता का संकल्प: ‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे’
    पाठशाला के समापन पर महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने शहरवासियों से सूखा-गीला कचरा अलग रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और राजनांदगांव को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प दिलाया।

    अगली बार और बेहतर होंगी व्यवस्थाएं: आयुक्त

    निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस और यातायात विभाग के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। उन्होंने कहा कि यह पहली पाठशाला थी, आगे मिलने वाले सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं को और भी बेहतर और मनोरंजक बनाया जाएगा।

    इनका रहा सहयोग: आयोजन में पतंजलि योग समिति, बाडी टेक जिम, साई संस्था, ब्लड डोनेट संघ और विभिन्न खेल संघों का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.