Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » रमजान के पवित्र महीने का आगाज : रईस अहमद शकील
    राजनांदगांव

    रमजान के पवित्र महीने का आगाज : रईस अहमद शकील

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जामा मस्जिद मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने कहा रहमतों और बरकतों का महीना रमजान आप सब को मुबारक हो, इस महीने कसरत से इबादत करिये, सुकून से रोजे रखिये, एहतमाम से तरावीह पढ़िये, खुदा से दुआ है कि आपका ये माहे रमज़ान कल्ब में अलग सी रुहानियत पैदा करें। माह-ए-रमजान की यह पाक शुरुआत अल्लाह की रहमत, मगफिरत और बरकतों का पैगाम लेकर आई है। यह वो मुबारक महीना है, जिसमें कुरआन नाजिल हुआ, जिसमें लैलतुल-कद्र छुपी है, और जिसमें रोजे रखकर, तरावीह पढ़कर, दुआ-ए-इस्तिगफार मांगकर हम अपने रब के करीब हो सकते हैं।
    अल्लाह तआला आप सबके रोजे कबूल फरमाए, नमाजें मकबूल हों, गुनाह माफ हों और दिलों में सुकून व इंसाफ की रोशनी बढ़े। इस रमजान में हम सब मिलकर नेकी की राह पर चलें, एक-दूसरे की मदद करें और भाईचारे की मिसाल कायम करें। इस रमजान करीम में अल्लाह हम सबको इस पाक महीने की पूरी बरकतें अता फरमाए।
    रईस अहमद ने कहा रमजान का पवित्र महीना अल्लाह की इबादत और आत्मसंयम का संदेश लेकर आता हैं, इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान हर मुसलमान के लिए विशेष महत्व रखता है। यह महीना इबादत, सब्र, आत्मसंयम और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। इसी महीने माह रमजान में पवित्र कुरआन-पाक नाजिल अवतरित हुआ था, इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है।
    रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय स्वस्थ और सक्षम लोगों के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। पूरे महीने के रोजे अल्लाह की इबादत और आध्यात्मिक पवित्रता का प्रतीक हैं।
    18 फरवरी को चांद की तस्दीक (शिनाख्त) के बाद विशेष नमाज़ तरावीह पढ़ी गई। इसी तरह आज 19 फरवरी 2026 से पहला रोजा, सेहरी, अफतारी की शुरूआत होने जा रहा है, जो पूरे एक महीने तक चलेगा।
    रईस अहमद शकील ने कहा रमजान का महीना न केवल रोजे रखने का समय है, बल्कि लोगों को आपसी भाईचारे, परोपकार और समाजसेवा की ओर प्रेरित करने वाला भी माना जाता है। इस दौरान मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह दुआ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रोजदारों से अपील की गई है कि वे रमजान के इस पवित्र महीने में इबादत, रोजा और जरूरतमंदों को जकात दान-पुण्य के माध्यम से रूहानी फैज (आध्यात्मिक) लाभ उठाएं, मुल्क के तमाम देशवासियों को माह-ए-रमजान की पुरखुलूस मुबारकबाद अल्लाह ईश्वर की इबादत, रहमत व असीम बरकतों और पूरे आलम-ए-इंसानियत की भलाई का यह मुकद्दस पवित्र महीना भारत देश में आपसी मोहब्बत, इत्तेहाद, भाईचारा, अमन और खुशहाली बनी रहे उम्मते-मुसलमा सभी की सेहत और सलामती के लिए दुआ करें, इसी तरह हमारा मुल्क भारत देश खूब आगे बढ़े।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.