Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » राजनांदगांव के रेहान खान ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास
    खेल

    राजनांदगांव के रेहान खान ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास

    timesofcgBy timesofcgOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले के युवा वेटलिफ्टर रेहान खान ने अपनी दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। बलौदा बाजार में आयोजित ओपन जूनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में रेहान ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
    राजनांदगांव मुस्लिम समाज जामा मस्जिद के मीडिया प्रभारी सैय्यद अफजल अली ने बताया कि वेटलिफ्टर रेहान खान पिता मजहर खान ने 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 120 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह रेहान ने कुल 271 किलोग्राम वजन उठाकर ओपन जूनियर स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
    यह प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर तक बलौदा बाजार में आयोजित हुई थी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रेहान के इस शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे राजनांदगांव जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
    खेल प्रेमियों का कहना है कि रेहान की यह उपलब्धि आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता की नींव साबित होगी। रेहान के कोच और उनके सीनियर लोगों में अजय श्रीवास्तव (छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वेटलिफ्टिंग), अमित अजमानी (अध्यक्ष राजनांदगांव वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन), अशोक श्रीवास, जय भवानी व्यायाम शाला के अजय लोहार एवं उनके परिजनों और सामाजिक लोगों में अंजुम अल्वी, रईस अहमद शकील, अब्दुल रज्जाक बडगुजर, अब्दुल रसीद (पूर्व पुलिस अधिकारी), सभी मस्जिदों के सदर सैय्यद अली अहमद गुड्डू मोती मस्जिद, हाजी वफीद साहब गौरी नगर मस्जिद, हाजी मोहम्मद हाफिज साहब हनफी मस्जिद, सैय्यद असगर अली हाशमी कन्हारपुरी मस्जिद, वफीद खान राजा शांति नगर मस्जिद, हाजी तनवीर अहमद (तन्नू भाई), हाजी फारूख भाई, मोहम्मद इब्राहिम (मुन्ना), हसन भाई (एडवोकेट) तथा सैय्यद अफजल अली ने रेहान की इस जीत पर गर्व जताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.