Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » राजनांदगांव में सफल हुआ द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप
    खेल

    राजनांदगांव में सफल हुआ द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप

    timesofcgBy timesofcgApril 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजनांदगांव में दिनांक 12 अप्रैल दिन रविवार को स्टेट स्कूल मैदान में द्वितीय जूनियर राज्य स्तरीय स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
    राजनांदगांव जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य अतिथय, सूरज बुद्धदेव की अध्यक्षता, शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकेश बघेल, प्राचार्य श्री सिंह एवं जिला हैंडबॉल संघ के सचिव प्रिंस भाटिया के विशेष आतिथ्य में तथा प्रदेश हैंडबॉल संघ अध्यक्ष शबनम अंसारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
    इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में फिरोज खान, रजा कुरैशी, पुष्पराज, हिरेंद्र यादव, कोविद यादव, कुणाल यादव एवं युवराज यादव का विशेष सहयोग रहा। सभी के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
    बालक वर्ग (अंडर-19) में राजनांदगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं बिलासपुर की टीम उपविजेता रही तथा भिलाई फाइटर्स की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में कुणाल यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा सोमेश्वर को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    बालिका वर्ग में राजनांदगांव की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जांजगीर की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि बिलासपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस वर्ग में देनेका एलए को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा नेहा यादव को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    सूर्यकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में हैंडबाल संघ की बहुत पुरानी मांग को पूरा करते हुए फेंसिंग करवाने की घोषणा की। उक्त घोषणा से उपस्थित खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी उपस्थितजनों ने और राजनांदगांव हैंडबॉल संघ ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
    सूरज बुद्धदेव ने कहा कि सभी खिलाड़ी एवं सभी कोच, रेफरी जो इस टूर्नामेंट की तैयारी में विगत दिनों से प्रयास कर रहे हैं, यह सफल आयोजन उन सभी की मेहनत का फल है।उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
    वहीं कार्यक्रम समापन के पश्चात पुरस्कार वितरण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा पदम, फिरोज अंसारी, सूर्यकांत जैन, प्रिंस भाटिया, शबनम अंसारी, रवि जैन, पप्पू यादव के आतिथ्य में किया गया। सभी अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेलों के प्रति निरंतर समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
    कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.