Close Menu
    What's Hot

    प्रदीप शर्मा ने युवाओं को वालेंटियर सेवा से जुड़ने किया प्रेरित

    October 10, 2026

    शक्तिधाम में प्रज्ज्वलित होंगी 91 मनोकामना ज्योत कलश

    October 10, 2026

    डोंगरगढ़ मेले से पहले नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य युवराज पाण्डेय की श्रीमद् भागवत कथा पदुमतरा में, उमड़ेगी हजारों की भीड़
    राजनांदगांव

    राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य युवराज पाण्डेय की श्रीमद् भागवत कथा पदुमतरा में, उमड़ेगी हजारों की भीड़

    timesofcgBy timesofcgNovember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। खैरागढ़ रोड़ के समीप ग्राम पदुमतरा में इस वर्ष का शुभारंभ धार्मिक उमंग के साथ होने जा रहा है। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य पंडित रामानुज युवराज पांडे द्वारा 2 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा 1 जनवरी को होने वाले मां बग्लामुखी यज्ञ की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए पुलिस और सिविल प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुट गया है। अमलीपदर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख कथा वाचक आचार्य युवराज पांडे लंबे समय से यूट्यूब सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपनी भक्ति कथा, गीत-संगीत और प्रवचन शैली के लिए लोकप्रिय हैं। लोगों में उनकी कथा को लेकर पहले से ही उत्साह बना हुआ है और उनके प्रवचन में भक्त झूम उठते हैं।
    इस महायज्ञ की तैयारियों में पूर्व विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, उनके साथ ओमप्रकाश साहू, दिनेश सिंह ठाकुर, परदेसी सोनबोईर, सौरभ वैष्णव, मोहन साहू, राकेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल, भागवत समिति और समस्त ग्रामवासी पदुमतरा लगातार जुटे हुए हैं। कथा स्थल श्रीराम मंदिर पदुमतरा के पास निर्धारित किया गया है, जहां श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत बैठने की व्यवस्था तैयार की गई है। पार्किंग हेतु भी पास ही बड़े क्षेत्र को चिन्हित कर सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
    आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन हजारों भक्तों के पहुँचने की संभावना है,ख् इसलिए प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा, यज्ञ और भंडारे का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
    पूर्व विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर सिंह बघेल ने बताया कि भक्ति एवं ज्ञान की डुबकी लगाने पूरे क्षेत्र के सैकड़ों गांव के ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा।
    श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के गौरव राष्ट्रीय कथावाचक गुरुदेव आचार्य पंडित युवराज पांडेय की कथा शैली से लोग प्रभावित है इस श्रीमद्भागवत कथा में पदुमतरा ही नही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा, उनकी संगीतमय कथा सुनने लोग आतुर है। ओमप्रकाश साहू ने बताया कि 1 जनवरी नए साल को मां बग्लामुखी यज्ञ 108 जोड़ा का संप्पन होग ।
    समाजसेवी परदेशी सोनबोईर ने बताया कि सभी तैयारी हेतु जोर शोर से लगे हुए है।
    जनपद सदस्य ललिता मोहन साहू ने बताया कि इस आयोजन हेतु सभी उत्साहित है।
    सरपंच हिना घनश्याम साहू ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए गौरव का विषय है कि इतना विशाल आयोजन हमारे ग्राम में होने जा रहा है।
    श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति ने आयोजन के संबंध में बताया कि पूरे क्षेत्र के लगभग 200 गांव में पीला चावल के साथ सभी घरों में आमंत्रण दिया जाएगा, जिनकी तैयारी समिति द्वारा किया जा रहा है।
    आयोजन समिति जानकारी देते हुवे कहा कि इस भक्तिमय श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण सांसद, विधायकगण, उद्योगपति, समाजसेवी, संत, प्रदेश, जिले के सामाजिक पदाधिकारी, प्रदेश से लेकर ब्लॉक, गांव तक के राजनीतिक पदाधिकारी को आमंत्रित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.