Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    राजनांदगांव

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    timesofcgBy timesofcgMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज होने जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 मई से 10 जून तक जिले के कुल 62 स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    समयबद्ध समाधान पर जोर
    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन का एक महत्वपूर्ण जनहितकारी अभियान है। शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों का केवल खानापूर्ति के लिए निराकरण न हो, बल्कि उनकी गंभीरता से जांच कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाकर जनता को राहत देना है।

    शिविरों में विभाग प्रमुखों की मौजूदगी अनिवार्य
    बैठक में कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख अपने विभाग की अद्यतन जानकारी के साथ शिविरों में स्वयं उपस्थित रहेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही शिविर स्थलों पर गर्मी को देखते हुए पेयजल, छाया और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आने वाले ग्रामीणों और शहरवासियों को असुविधा न हो।

    पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
    कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए। जो पात्र हितग्राही अब तक योजनाओं से वंचित रहे हैं, उन्हें लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, प्रेमप्रकाश शर्मा और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.