Close Menu
    What's Hot

    News Sync Test – 2026

    August 21, 2026

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » हीरो एशिया कप : कोरिया-मलेशिया मुकाबले में फिरोज अंसारी रहे विशिष्ट अतिथि, खिलाड़ियों से की मुलाकात
    खेल

    हीरो एशिया कप : कोरिया-मलेशिया मुकाबले में फिरोज अंसारी रहे विशिष्ट अतिथि, खिलाड़ियों से की मुलाकात

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में शुरू हुए हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का पहला दिन रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। उद्घाटन मुकाबले में बांग्लादेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन-ताइपे को 7-2 से पराजित किया। इस मौके पर हॉकी इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी फिरोज अंसारी और राजगीर के सांसद कौशलेंद्र कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
    मैच के बाद फिरोज अंसारी ने बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी अब्दुल्ला मोहम्मद (15) को हीरो ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
    पहले मुकाबले के बाद कोरिया और मलेशिया के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। इस मुकाबले में भी फिरोज अंसारी उपस्थित रहे। उन्होंने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और स्थानीय विधायक श्रवण कुमार के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
    कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष व पूर्व हॉकी कप्तान दिलीप तिर्की, ओलंपियन असलम शेर खान, कोषाध्यक्ष मनोहरन जे. शेखरन और डायरेक्टर जनरल कमांडर आरके श्रीवास्तव सहित कई अन्य प्रमुख खेल अधिकारी मौजूद रहे।
    राजगीर में इस भव्य आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि बिहार न सिर्फ सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि अब खेलों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह आयोजन स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।
    गौरतलब है कि एशिया कप के विजेता को 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। इस लिहाज से यह टूर्नामेंट बेहद अहम माना जा रहा है। हर्ष की बात यह है कि भारतीय टीम अब तक इस प्रतियोगिता में अपराजेय बनी हुई है और उसकी निगाहें खिताब पर टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    News Sync Test – 2026

    August 21, 2026

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026
    Top Posts

    News Sync Test – 2026

    August 21, 202612 Views

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.