Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बरनालाकला में बारिश से फसल चौपट, किसानों के आवेदन पर कलेक्टर के निर्देश पर हुआ नुकसान का निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    बरनालाकला में बारिश से फसल चौपट, किसानों के आवेदन पर कलेक्टर के निर्देश पर हुआ नुकसान का निरीक्षण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बरनालाकला के किसानों की परेशानी पर अब राहत की उम्मीद जगी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के समक्ष जनदर्शन में किसानों ने अधिक वर्षा से धान फसल खराब होने की शिकायत करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की थी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए।

    निर्देश मिलते ही कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीवन चंद्रवंशी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुनील शर्मा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचित कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि छबि लाल चंद्रवंशी, गजेंद्र कंवर और महेंद्र सलामे ने गांव पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा काटकर रखी गई धान फसल के नुकसान का बारीकी से आकलन किया गया।

    कलेक्टर के निर्देश पर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 25 प्रतिशत त्वरित भुगतान का प्रकरण तैयार किया गया है। निरीक्षण के दौरान ग्राम के किसान छगन साहू, देवकुमार झाधव, रजलाल निषाद, मूलचंद सोनवाने, कृष्णा यादव सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

    कृषि विभाग ने सभी ऋणी एवं गैर ऋणी कृषकों से अपील की है कि यदि कटाई उपरांत बारिश या अन्य आपदा से फसल खराब होती है, तो 72 घंटे के भीतर इसकी जानकारी टोल फ्री नंबर 14447, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या पीएमएफबीवाय व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 पर दें।

    कृषक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर या कृषि रक्षक पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऋणी कृषक अपने बैंक शाखा से पॉलिसी नंबर लेकर शिकायत दर्ज करें, जबकि गैर ऋणी कृषक पीएमएफबीवाय पोर्टल के फार्मर कॉर्नर से पॉलिसी विवरण प्राप्त कर फसल क्षति की जानकारी दे सकते हैं।

    कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि समय पर सूचना देने से ही कंपनी द्वारा नुकसान का सर्वे किया जा सकेगा और किसान को उचित मुआवजा समय पर प्राप्त होगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.