राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि धान खरीदी शासन की महती योजना है। 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को पारदर्शितापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के वास्तविक उपज की खरीदी करना है। धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए और किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, आर्द्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पीवी एप से तैयारी का भौतिक सत्यापन करने कहा। धान का किस्मवार स्टेकिंग करने कहा। उन्होंने लघु व सीमांत किसानों का प्राथमिकता से टोकन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान अपने मोबाईल से सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक टोकन प्राप्त कर सकते हैं। सावधानी एवं सजगता के साथ उपार्जन केन्द्रों में धान व बारदाना का साप्ताहिक भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने जिले के सभी चेकपोस्ट पर 1 नवम्बर से ही जांच शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को परेशानी नहीं चाहिए। धान खरीदी के दौरान धान उपार्जन केन्द्रों में सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ ही समय पर उनके खाते में समय पर राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सुधीर सोनी सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
