राजनांदगांव। पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम भोथीपार खुर्द पुराना में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में ग्राम के सभी किसानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में 110 पशुओं का उपचार किया गया। इसी तरह दवा वितरण 150, बंध्याकरण 32, किलनी जू नाशक दवा छिड़काव 150, कृमि नाशक दवा पान 115, गर्भ परीक्षण 1, बांझपन उपचार 1, ब्लड सैंपल 10, सीरम सैंपल 10, फिकल सैंपल 25 आदि कार्य किया गया। शिविर का लाभ 32 कृषकों ने लिया। शिविर से 136 पशुओं को लाभ हुआ। शिविर में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शंखवार, पशु परिचारक देवानंद मेश्राम, दीपेंद्र सोनबोईर, ग्राम के किसान उमेश साहू, धन्नालाल साहू, राजेश यादव, गजाधर यादव, मुकेश यादव, दीनूराम यादव, रितेश साहू, केजनाथ यादव उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
