राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रार्थना स्थल पर सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने के लिए प्रोत्साहित किया और समय पर विद्यालय पहुंचने के लिए कहा। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के अभ्यास कराने तथा कमजोर बच्चों को चिन्हांकित कर उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान संस्था के प्राचार्य बीएल देवांगन, शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे। इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित हो रहे पाक्षिक परीक्षा का अवलोकन किया और शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एपीसी आदर्श वासनिक, शिक्षक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
