राजनांदगांव। परंपरा और आस्था का प्रतीक कार्तिक पुन्नी मेला इस वर्ष भी मोहारा शिवनाथ नदी तट पर श्रद्धा और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस मेले का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डीसी जैन और पार्षदों की उपस्थिति में भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर श्री यादव ने कहा कि मोहारा मेला वर्षों से आस्था और जनसंपर्क का संगम रहा है। अब यह तीन दिवसीय आयोजन के रूप में प्रदेशभर में पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि शासन की स्वीकृति से मेला स्थल पर सड़क, मंच, स्वागत द्वार, शौचालय और विद्युतीकरण जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। भविष्य में मेले के और विस्तार व सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।
मेले के दूसरे दिन कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिवनाथ नदी तट पर उमड़ पड़ी। लोगों ने पवित्र स्नान कर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की और नदी में दीपदान किया।
दिनभर नदी तट पर धार्मिक वातावरण बना रहा। दोपहर बाद बड़ी संख्या में नागरिक मेले का आनंद लेने पहुंचे।
शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झंकार संगीत समिति, मोतीपुर राजनांदगांव द्वारा मनोहर यादव के निर्देशन में प्रस्तुत सुमधुर गीत-संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाया।
मेले के तीसरे और अंतिम दिन भी लोगों की भीड़ और रौनक बनी रही। बच्चों ने झूले, खाने-पीने के स्टॉल और मनोरंजन के साधनों का खूब आनंद लिया।
नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
