अंबागढ़ चौकी। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मेरेगांव, अंबागढ़ चौकी में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष ढालसिंह कौशिक उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल, जिला सह कोषाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सतीष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता किशोर अटभैया सहित संस्था प्रमुख पीएल साहू, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
