राजनांदगांव। लालबहादुर नगर में स्थित एक सोलर फैसिंग दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 02 अंतर्राज्यीय और 01 स्थानीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में दुकान के ताले को काटकर दुकान के गल्ले में रखे 1,20,000 रुपये की चोरी की थी।
घटना 29 अक्टूबर 2025 की रात करीब 12 बजे से 1.30 बजे के बीच की है, जब दुकान के मालिक श्यामसंदर साहू की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने रकम चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना चिचोला और सायबर सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल धारकों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रप्रकाश वर्मा (26 वर्ष) निवासी हीरापुर, डोंगरगढ़, तुफान साहू (19 वर्ष) और उत्तम साहू (20 वर्ष), दोनों निवासी श्याम नगर, नागपुर, महाराष्ट्र शामिल हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोलर फैसिंग के ताले को कटर मशीन से काटकर दुकान के गल्ले में रखे 1,20,000 रुपये चुराए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल (एक्टीवा एमएच 40-बीपी 1820 और होण्डा साईन सीजी 08-एएक्स 2253), एक कटर मशीन, 2 मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नकद जप्त किए हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना चिचोला के निरीक्षक कृष्णा पाटले और सायबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के बाद इलाके में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
