राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को न्यायालय परिसर के पास से पकड़कर हिरासत में लिया।
पीड़िता ने 1 मार्च 2025 को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 सितंबर 2022 को आरोपी विजय कुमार यादव ने उसे अपने घर दीनदयाल कॉलोनी में बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार को जादू-टोना के जरिए नुकसान पहुँचाने की धमकी भी दी। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो रिकॉर्डिंग कर टेलीग्राम पर भेजी।
पुलिस ने धारा 376, 376 (2), (एन) 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी अपने मोबाइल को बंद कर फरार था और लगातार पुलिस से छिप रहा था।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी को न्यायालय परिसर के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल वारंट के आधार पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, उपनिरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक भुनेश्वर प्रसाद जायसी, कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा और जामिन्द्र वर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
