मोहला। 21 नवंबर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, अभिषेक शांडिल्य (भापुसे) ने जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का वार्षिक निरीक्षण किया। रक्षित केंद्र मोहला के परेड ग्राउंड में आयोजित वार्षिक निरीक्षण परेड का पुलिस अधीक्षक श्री वायपी सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।
परेड निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक ने पुरस्कार से सम्मानित किया। मार्चपास्ट और सलामी की रस्में सम्पन्न हुईं।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान रक्षित आरक्षी केंद्र मोहला और एसडीओपी कार्यालय मानपुर परिसर में अधिकारी वृक्षारोपण कर हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिले के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को सुनने के लिए रक्षित केंद्र मोहला में दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले की आधारभूत संरचना, सीमित संसाधनों में उपलब्धियां और महिला पुलिस अधिकारियों की अनुपस्थिति से उत्पन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कई अधिकारियों ने व्यक्तिगत कारणों से स्थानांतरण की भी गुहार लगाई।
पुलिस महानिरीक्षक ने सीमित संसाधनों के बावजूद जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियोंए कर्मचारियों और डीआरजी टीम की सराहना की। उन्होंने महिला कर्मचारियों की निष्ठा और कार्यकुशलता की भी प्रशंसा की और सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
दरबार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक राजेश्वर दीवान, विभिन्न थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
वार्षिक निरीक्षण के दूसरे चरण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मानपुर और थाना चिल्हाटी का निरीक्षण कर भवनों की साफ-सफाई, सरकारी संपत्ति की स्थिति और जाँच-विवेचना के रिकॉर्ड की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय में सुधारात्मक कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रेषित किया जाए।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
