Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रदेश संयोजक के निलंबन से छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच नाराज, निलंबन आदेश निरस्त करने की मांग तेज
    छत्तीसगढ़

    प्रदेश संयोजक के निलंबन से छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच नाराज, निलंबन आदेश निरस्त करने की मांग तेज

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विगत दिनों सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों का प्रदेश भर में हड़ताल चल रहा था। विभिन्न मांगों को लेकर सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी लगभग माहभर से आंदोलन कर रहे थे। समिति कर्मचारियों के हड़ताल एवं जायज मांगों का छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक 122202595034 ने समर्थन किया था। हड़ताल के समर्थन में संगठन की ओर से प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू व अन्य पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया में बयान जारी किया था।
    साथ ही साथ केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की गई थी कि सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों की निलंबन, बर्खास्तगी एवं की गई एफआईआर शून्य करते हुए उनकी मांगों को पूरी की जाए।
    छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के प्रदेश संयोजक रविंद्र राठौर, केदार जैन, संजय शर्मा, वीरेन्द्र दुबे, विकास राजपूत, कृष्ण कुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, लैलूंन भरतद्वाज, विक्रम राय, चेतन बघेल, प्रदीप पांडे, शंकर साहू, कमलदास मूर्चले, भूपेंद्र बनाफर, गिरीश केशकर, प्रीतम कोशले, प्रदीप लहरे, धरमदास बंजारे, राजकिशोर तिवारी, विष्णु साहू, भूपेंद्र गिलहरे एवं अनिल टोप्पो ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में पदस्थ प्रधान पाठक जाकेश साहू को जिला कलेक्टर जितेंद्र यादव के अनुमोदन पर जिला शिक्षाधिकारी प्रवास कुमार बघेल ने निलंबित किया है।
    जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ सरारती तत्वों के द्वारा प्रधान पाठक एवं कर्मचारी नेता जाकेश साहू से निजी दुश्मनी भूनाते हुए जिला कलेक्टर राजनांदगांव के पास शिकायत भेजी गई थी एवं यह शिकायत करवाया गया कि सरकार के खिलाफ जाकेश साहू द्वारा वॉट्सअप ग्रुप में चैटिंग की गई है एवं एक सरकारी कर्मचारी होते हुए सरकार की आलोचना की गई।
    प्रदेश शिक्षक साझा मंच ने बताया कि एक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी होने के नाते एक कर्मचारी संगठन द्वारा दूसरे कर्मचारी संगठन के हड़ताल को समर्थन करना एक सामान्य परम्परा है, जब इस पूरे मामले की जानकारी शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के अन्य प्रदेश संयोजकों को हुई तब 22 शिक्षक संगठनों के सभी प्रदेश अध्यक्ष-संयोजकों ने इसमें नाराजगी जाहिर करते हुए उक्त कार्रवाई को गलत बताया एवं कहा कि कर्मचारी सरकार के अनिवार्य अंग है, कर्मचारीगण सरकार के हाथ पैर होते हैं। सारे कामों को जमीन में अमली जाना पहनने का काम कर्मचारियों के द्वारा किया जाता है।
    कर्मचारीगण समय-समय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करते हैं एवं तथा अन्य कर्मचारी संगठनों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया जाता है।
    इसी परिप्रेक्ष्य में सेवा सहकारी समिति कर्मचारियों के हड़ताल को छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश संयोजक एवं छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने समर्थन किया था। जाकेश साहू ने इसमें कहीं कोई गलत कार्य नहीं किया है। साहू ने अपने हित की बात ना कर अन्य कर्मचारी साथियों के हित में बयान जारी किया है, परंतु कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस प्रकार दुश्मनी एवं दुर्भावनावश झूठी व गलत शिकायत करना यह बिल्कुल ही गलत है।
    छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के सभी प्रदेश संयोजकों ने संयुक्त रूप से एक स्वर में कहा है कि यदि किसी शिक्षक व कर्मचारी नेता की शिकायत यदि जिला कलेक्टर को प्राप्त हुई है, तो पहले संबंधित मामले की जांच की जानी थी, परंतु बिना किसी नोटिस अथवा जांच पड़ताल के सीधे निलंबन की कार्रवाई करना अनुचित एवं गलत है। ऐसे में छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच की प्रदेश इकाई ने जिला प्रशासन राजनांदगांव, जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षाधिकारी राजनांदगांव से मांग किया है कि शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक जाकेश साहू का निलंबन आदेश अविलंब प्रभाव से निरस्त किया जाए।
    इस संबंध में शिक्षा साझा मंच के पदाधिकारीगण शीघ्र ही जिला कलेक्टर राजनांदगांव और जिला शिक्षाधिकारी प्रवास बघेल से मिलकर इस मामले में अपनी विरोध दर्ज कराएंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.