मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों और वाहनों की जांच कर बड़ी मात्रा में धान जब्त की गई है।
कार्रवाई में एसके एंड सन्स ट्रेडर्स, मोहला से 23 क्विंटल धान जब्त किया गया। वहीं राजू प्रसाद खंडेलवाल फर्म में रजिस्टर में गड़बड़ी पाए जाने पर 24 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसी प्रकार साहू ट्रेडर्स, मोहला से 28 मि्ंटल धान जब्त कर फर्म संचालक को सुपुर्द किया गया।
जिले में अब तक कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल 761.801 मि्ंटल धान जब्त किया गया है। जप्त धान की अनुमानित कीमत 23 लाख 61 हजार 580 रुपए बताई गई है। साथ ही कार्रवाई के दौरान 1 ट्रक और 1 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध धान भंडारण और खरीद-फरोख्त के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
