राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बापूटोला वार्ड नंबर 1 राजनांदगांव में गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत गौ संरक्षण के लिए रेडियम पट्टी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौ संरक्षण के लिए मवेशियों के गले एवं सींग में रेडियम पट्टी लगाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा गौ संरक्षण अभियान के तहत गौ संरक्षण के लिए बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा नये गौशाला खोलना, बाल आश्रम, वृद्धा आश्रम, वृक्षारोपण तथा गौ संरक्षण के लिए घुमंतु मवेशियों के गले और सींग में रेडियम बेल्ट एवं पट्टी लगाई जा रही है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जनप्रतिनिधिगण, संगठन के पदाधिकारीगण सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
