राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य की बेहतरी के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद ऋण लेकर अपना व्यवसाय एवं लघु उद्यम प्रारंभ करते है। ऐसे में उनके प्रकरणों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत लंबित प्रकरणों को देखते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए बैंकर्स से कहा कि इस कार्य में रूचि लेते हुए ऋण स्वीकृति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से जनमानस के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना के तहत लघु उद्यमियों को ऋण प्रदान कर प्रोत्साहित करें। उन्होंने बैंकर्स से विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदनों के निरस्त होने के कारणों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में कार्य की धीमी प्रगति के प्रति नाराजगी जाहिर की तथा इसमें सुधार लाने के लिए कहा।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वसहायता समूह को व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ऋण प्रदान करें। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति करने के लिए कहा। उन्होंने इस दिशा में परिणाम मूलक कार्य करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैंकवार शासन के विभिन्न योजनओं के तहत प्रदान किए जाने वाले ऋण के संबंध में जानकारी ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न उद्यमों के लिए महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को ऋण देकर उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने उनके बैंक लिंकेज तथा आवेदनों के अस्वीकृति के कारणों के संबंध में चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, लीड बैंक ऑफिसर मुनीष शर्मा, डीडीएम नाबार्ड मनोज नायक प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर सदानंद बासके सहित अन्य अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
