डोंगरगढ़। बौद्ध समाज के प्रतिनिधि दल ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे के सहयोग से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी न होने की समस्या से अवगत कराया। समाजजनों ने बताया कि प्रमाण पत्र न बनने से बच्चों को शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं में निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही संबंधित विभाग से चर्चा कर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से भी भेंट की और पूरी स्थिति विस्तार से बताई। पूर्व सांसद ने भी इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
समाज के सदस्यों ने दोनों नेताओं से हुई चर्चा के बाद समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।
मुलाकात के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, बौद्ध समाज के अध्यक्ष मन्नालाल नंदेश्वर, सिद्धार्थ नागदेवे, निर्भय दास चौखंडरे, राजकुमार नंदेश्वर, लोकेश इंदुरकर सहित समाजजन उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
