Close Menu
    What's Hot

    इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प

    November 20, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं की धूम

    November 20, 2026

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 नवंबर को, लोककला से नवाचार तक प्रतिभा दिखाएंगे युवा

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सांसद संतोष पाण्डेय ने सांसद खेल महोत्सव में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
    खेल

    सांसद संतोष पाण्डेय ने सांसद खेल महोत्सव में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

    timesofcgBy timesofcgDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सांसद संतोष पाण्डेय ने आज डोंगरगांव में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता दक्षिण कौशल फुटबाल संघ द्वारा 17 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। सांसद संतोष पाण्डेय ने उद्घाटन मैच का विधिवत टॉस कर खेल प्रारंभ कराया।

    प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया है। इसमें महाराष्ट्र 11 अकोला, नागेश 11 कोंडागांव, ब्रह्मविद रायपुर, एमईजी बैंगलुरु (कर्नाटक), एसटीएफसी जम्मू-कश्मीर, चक्रधरपुर झारखंड, नर्मदा स्पोर्टिंग जबलपुर, मैसूरम क्लब हैदराबाद (तेलंगाना) की टीम शामिल हैं।

    इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल आवश्यक हैं और यह समाज व राष्ट्र पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने नशे से बचने के लिए युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।

    कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पंचायत श्रीमती अंजू त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पंचायत एलबी नगर देवेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोडापे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, भरत वर्मा, दिनेश गांधी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, डिकेश साहू, रामकुमार गुप्ता, सीएमओ विनम्र जेमा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026

    कोलिहा स्कूल में सजा आनंद बाल मेला, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाटक ने मोहा मन

    November 14, 2026
    Top Posts

    इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प

    November 20, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं की धूम

    November 20, 2026

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 नवंबर को, लोककला से नवाचार तक प्रतिभा दिखाएंगे युवा

    November 20, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

    November 20, 2026

    पशुधन विकास विभाग की व्यवस्था चरमराई : नए उपसंचालक के आते ही कलेक्टर दर के वाहन चालक हटाए, डॉक्टरों की कमी से पशु चिकित्सा व्यवस्था ठप

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.