राजनांदगांव। नववर्ष के आगमन से पहले राजनांदगांव पुलिस ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए अपने जवानों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) और फर्स्ट ऐड किट के उपयोग का विशेष प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण जिला अस्पताल में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस जवानों को प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कुल 50 पुलिस जवानों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस लाइन और डायल-112 पेट्रोलिंग इकाई के जवान शामिल थे। प्रशिक्षण विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पुलिस कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी सहायता देने के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया।
इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को सिर्फ कानून-व्यवस्था संधारण में ही नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में तैयार करना है। पुलिस जवानों को अब दुर्घटनाओं या आकस्मिक घटनाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी मदद देने के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि नागरिकों की जान बचाई जा सके।
राजनांदगांव पुलिस ने इस अवसर पर अपने संकल्प को दोहराया कि वे पुलिस-पब्लिक पार्टनरशिप के माध्यम से जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि पुलिस बल की कार्यकुशलता, संवेदनशीलता और पेशेवर क्षमता को और सुदृढ़ किया जा सके। पुलिस प्रशासन ने इस प्रयास को नागरिकों की सुरक्षा और उनकी सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
