राजनांदगांव। छेरछेरा त्यौहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
आज, चिखली पुलिस ने क्षेत्र की जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पेट्रोलिंग कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में सुरज राम मंडावी (28 वर्ष), निवासी शंकरपुर वार्ड नं. 10, ओपी चिखली, कुनाल यादव (19 वर्ष), निवासी शांतिनगर वार्ड नं. 12, ओपी चिखली, भूपेन्द्र साहू (26 वर्ष), निवासी लखोली वार्ड नं. 35, थाना कोतवाली इन आरोपियों पर शांति भंग करने के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने इन पर धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत आरोप लगाए हैं।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूप से अवैध शराब, गांजा की बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा बदमाशों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी और चंद्रकपूर आयाम सहित चिखली चौकी के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समाज में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
