Close Menu
    What's Hot

    31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, महापौर ने की अपील

    October 12, 2026

    मेगा शिविर में मिले 11 आवेदन, 14 को लखोली में लगेगा अंतिम कैंप

    October 12, 2026

    निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली से आम जनता परेशान : कांग्रेस

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » 24 घंटे के भीतर डोंगरगांव थाना ने किया चोरी का खुलासा, 4 लाख रुपये के जेवरात बरामद
    छत्तीसगढ़

    24 घंटे के भीतर डोंगरगांव थाना ने किया चोरी का खुलासा, 4 लाख रुपये के जेवरात बरामद

    timesofcgBy timesofcgJanuary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया और लगभग 4 लाख रुपये के सोने के जेवरात बरामद कर लिए। इस सफलता के पीछे पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश और थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर की नेतृत्व में चलाए गए अभियान का अहम योगदान रहा।
    03 जनवरी 2026 को प्रार्थी सूर्यदेव मरावी ने डोंगरगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर में अज्ञात चोरों ने प्रवेश किया और सूने मकान में रखे आलमारी एवं लॉकर का ताला तोड़कर सोने के दो हार, मंगलसूत्र, टाप्स, अंगूठी और लॉकेट चोरी कर लिए। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, और चोरों ने बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 06/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, और डॉग स्मड की मदद ली गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पुराने आरोपियों पर निगरानी शुरू की।
    पुलिस को घटनास्थल से जुड़े अहम सुराग मिले, जिससे उन्हें आरोपी के बारे में जानकारी मिली। इस दौरान आरोपी पूर्णानंद सोनकर (32 वर्ष) और रेश्मा मरकाम (35 वर्ष) के नाम सामने आए, साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और उनके कब्जे से न सिर्फ चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए, बल्कि चोरी में उपयोग किए गए हथियार और औजार भी जब्त किए गए।
    पुलिस ने चोरी किए गए सभी जेवरात को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह से डोंगरगांव पुलिस ने 100 प्रतिशत मशरूका बरामद कर चोरी के मामले को सुलझा लिया।
    गिरफ्तार आरोपियों में पूर्णानंद सोनकर, उम्र-32 वर्ष, निवासी बोधीटोला, डोंगरगांव, रेश्मा मरकाम, उम्र-35 वर्ष, निवासी बोधीटोला, डोंगरगांव एवं विधि से संघर्षरत बालक शामिल है।
    इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सउनि देवकुमार रावटे, प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, आरक्षक धर्मेन्द्र मांडले, हेमंत सूर्यवंशी, बिसराम वर्मा, चन्द्रप्रकाश हरमुख और जीतेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
    डोंगरगांव पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.