Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहण
    छत्तीसगढ़

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ध्वजारोहण

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्ष के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में आर्म्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकड़ियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों एवं टीम को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा उपस्थित थे।
    गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर ने किया। उप निरीक्षक थाना बसंतपुर राकेश पटेल ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में 14 प्लाटून ने भाग लिया। परेड में आर्म्स पलाटून में 40वीं बटालियन आईटीबीपी, 8वी बटालियन सीएएफ, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), जिला पुलिस बल महिला, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला), नगर सेना महिला तथा अनार्म्स पलाटून में दिग्विजय महाविद्यालय नेवी (नेवल), दिग्विजय महाविद्यालय पुरूष, दिग्विजय महाविद्यालय महिला, कमला देवी महाविद्यालय, स्टेट कूल बालिका, स्टेट स्कूल बालक, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर नेवल, एमएलबी स्काउट-गाइड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी गई। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने कर्मा नाचे हिलोरी…, नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों ने विकसित भारत है…, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के बच्चों ने जन जागरूकता एवं देश भक्ति…, महारानी लक्ष्मी बाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने अनेकता में एकता…, प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत प्राचीन गौरव… गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जिले के 13 विद्यालयों के 390 बच्चों द्वारा आकर्षक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। साथ ही 13 विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित आकर्षक झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। नगर पालिक निगम राजनांदगांव, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, जिला पंचायत, उद्यानिकी विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, यातायात पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग ने झांकी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक रामजी भारती, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, भरत वर्मा, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, आईजी बालाजी राव, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम एम भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
    गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित परेड में श्रेष्ठ परेड के लिए आर्म्स प्लाटून वर्ग में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (महिला) को प्रथम एवं 40वीं बटालियन आईटीबीपी को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। अनआर्म्स प्लाटून वर्ग में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (महिला) ने प्रथम एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (पुरूष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। समारोह में पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम स्थान, प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ डोंगरगढ़ के बच्चों की प्रस्तुति को द्वितीय स्थान तथा महारानी लक्ष्मी बाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
    गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकी में कृषि विभाग को प्रथम स्थान, वन विभाग की झांकी को द्वितीय स्थान तथा जिला पंचायत की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.